उमरिया

तालाब में नहाने गए दो बालकों की डूबने से मौत

ग्राम पंचायत निगहरी करौंदी का मामला

उमरियाOct 24, 2021 / 11:22 pm

ayazuddin siddiqui

Two boys who went to bathe in the pond died due to drowning

उमरिया. जनपद पंचायत करकेली के ग्राम पंचायत निगहरी करौंदी उस समय सनाका खिंच गया, जब यह खबर फैली कि तालाब नहाने गए दो बालक डूब गएं हैं। जिसने भी इस घटना को सुना वह तालाब की ओर अवाक सा भागा चला जा रहा है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घर से तालाब में नहाने के लिए गए दो बालकों की डूबने से मौत हो गई। घटना जनपद पंचायत करकेली के ग्राम पंचायत निगहरी करौंदी की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार निगहरी करौंदी निवासी शिवम पिता रघुबीर सिंह गोंड़ 6 वर्ष एवं अनुज पिता कमल सिंह गोंड़ 5 वर्ष दोनो तालाब नहाने गए हुए थे। जहां दोनो गहरे पानी में चले गए और पानी में डूबने से दोनो की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरा गांव ही शोक में डूबा हुआ है, वहीं बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी लगते ही मौके में भारी भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को इसकी जानकारी लगते ही वह मौके पर पहुंच गए और परिजनो को सांत्वना देते हुए प्रशासनिक स्तर पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। गांव में शोक व्याप्त है।

Home / Umaria / तालाब में नहाने गए दो बालकों की डूबने से मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.