scriptTwo cattle died due to electrocution | करंट की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत | Patrika News

करंट की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत

locationउमरियाPublished: Jun 28, 2023 03:52:29 pm

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

तेज आंधी-बारिश से टूटा बिजली का तार

Two cattle died due to electrocution
Two cattle died due to electrocution

उमरिया. 11 हजार केवी की तार की चपेट में आने से दो बैलों की घटना स्थल पर मौत हो गई। बैल ग्राम अमहा निवासी कंधई पिता महादेव सिंह के बताए जा रहे हंै। जनपद सदस्य निवेदन सिंह ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह करीब 9 बजे की है। गांव के मवेशी जंगल की ओर गए थे। लदेरा और नया गांव अमहा के बीच गुजर रही 11 हजार केवी की विद्युत प्रवाहित तार अज्ञात कारणों से टूट गई। इसकी चपेट में आने से दो मवेशी की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि हादसे के दौरान गांव की कुछ महिलाएं घटना स्थल से महज 10 फिट दूर ही महुए के पेड़ के नीचे वनोपज एकत्रित कर रही थी। वे हादसे में बाल-बाल बच गई। विदित हो कि सोमवार को हुई तेज़ बारिश और हवा से क़ई जगह बिजली की तार टूट गए हैं। वहीं क़ई जगह पेड़ भी धराशायी हुए हैं।
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत
नौरोजाबाद थाना अंतर्गत छांदाकला डोगरी टोला में गत दिवस आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।
मृतक महिला का नाम कलसी बाई कोल पति स्व. कंधईया कोल उम्र 80 साल निवासी छांदाकला डोंगरीटोला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। विवेचना की जा रही है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.