scriptतेज रफ्तार कार पलटी, दो गंभीर | two injured in road accident | Patrika News

तेज रफ्तार कार पलटी, दो गंभीर

locationउमरियाPublished: Mar 15, 2019 06:16:12 pm

Submitted by:

amaresh singh

शादी से आ रहे थे शहडोल

two injured in road accident

तेज रफ्तार कार पलटी, दो गंभीर

उमरिया। तेज रफ्तार स्वीफ्ट कार देर रात अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना करकेली के समीप बन्ना नाले के समीप की बताई जा रही है। हादसा उस वक्त हुआ जब कार सवार जबलपुर शादी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस शहडोल आ रहे थे। फिलहाल दोनो घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सोहागपुर वार्ड क्रमांक 03 निवासी अभिषेक अभिषेक गुप्ता पिता अशोक गुप्ता एवं लीलेन्द्र पिता शंकर शुक्ला निवासी बडवाही जबलपुर शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। जहां से दोनो देर राम अपनी स्वीफ्ट कार से वापस शहडोल आ रहे थे। इसी दौरान देर रात करकेली बन्ना नाले के समीप हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार स्वीफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार दो से तीन बार पलटने के बाद सीधी खड़ी हो गई। वहीं हादसे की भनक लगते ही मौके में भारी भीड़ एकत्रित हो गई। आनन-फानन में घटना की सूचना 100 डायल व 108 एम्बुलेंस को दी गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ईएमटी आबिद शेख की माने तो जानकारी के बाद ही तत्काल 108 मौके पर पहुंचा है और घायलो की मदद की है। घटना में घायल लीलेन्द्र को ज्यादा चोट पहुंची है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो