scriptउमरिया गैंगरेप: वर्धा से एक और दुष्कर्मी गिरफ्तार | Umaria gang rape: one more arrested from Wardha | Patrika News

उमरिया गैंगरेप: वर्धा से एक और दुष्कर्मी गिरफ्तार

locationउमरियाPublished: Jan 19, 2021 06:26:53 pm

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

13 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामलाएक आरोपी अभी भी फरार, वाहन छोड़कर भागा

उमरिया. जिले में 13 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक और आरोपी कवर्धा से उमरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दुष्कर्म की घटना के बाद जिले की सीमा से फरार हो गया था। पुलिस ने पतासाजी करते हुए कवर्धा में दबिश दी। जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वाहन चालक है और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। जबकि एक और आरोपी पुलिस को चकमा देकर वाहन को छोड़कर भाग निकला है। पुलिस ने आरोपी का वाहन जब्त किया है। मामले में 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। दरअसल 13 वर्षीय बालिका के साथ 9 आरोपियों ने दरिंदगी की थी। इसमें ढाबे का भी उपयोग किया था। उमरिया निवासी 13 वर्षीय बालिका 11 को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने तलाश के बाद गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बालिका घरेलू काम से घर से कुछ दूर सब्जी मंडी गई थी तभी दो आरोपी मिले और बहला फुसलाकर बाइक से भरौला गांव ले गए थे। अलग-अलग जगहों में रखकर 9 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।
महिला आयोग पूर्व सदस्य ने लिखा पत्र
राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य प्रिया ठाकुर ने भी शासन और पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा है। जिसमें कहा है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ बालिका के मानसिक स्थिति पर फोकस करते हुए उसे बेहतर व्यवस्था कराएं। ऐसी स्थिति में बालिकाएं गलत कदम उठा लेती हंै।
काउंसलिंग के साथ मेंटल हेल्थ पर फोकस
पुलिस अधिकारी और डॉक्टर बालिका की काउंसलिंग करा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस वातावरण से दूर रखने के लिए सेंटर पर भेजने की तैयारी है। अभी मेंटल हेल्थ पर फोकस कर रहे हैं।
इनका कहना है
मामले में 9 आरोपी थे। दो फरार थे। जिसमें एक आरोपी को कवर्धा से पकड़ा है। दूसरे का वाहन जब्त किया है। जल्द गिरफ्तारी होगी। पीडि़ता की काउंसलिंग कराई जा रही है।
विकास सहवाल, एसपी उमरिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो