scriptनगरीय निकाय चुनाव: नौरोजाबाद और चंदिया के वार्डों का आरक्षण | Urban Body Election: Reservation of wards of Naurozabad and Chandia | Patrika News
उमरिया

नगरीय निकाय चुनाव: नौरोजाबाद और चंदिया के वार्डों का आरक्षण

कलेक्टर सभागार में सम्पन्न हुई कार्रवाई

उमरियाFeb 26, 2020 / 05:48 pm

ayazuddin siddiqui

Urban Body Election: Reservation of wards of Naurozabad and Chandia

नगरीय निकाय चुनाव: नौरोजाबाद और चंदिया के वार्डों का आरक्षण

उमरिया. संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मप्र भोपाल द्वारा नगर परिषद निर्वाचन 2020 जिला उमरिया के अंतर्गत आने वाली नगर परिषद चंदिया एवं नौरोजाबाद के वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर सभागार में संपन्न हुई। नौरोजाबाद नगर परिषद के वार्डो की आरक्षण की कार्यवाही एसडीएम पाली नीलमणि अग्निहोत्री एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नौरोजाबाद सुरेंद्र उइके की उपस्थिति में संपन्न हुई। चंदिया नगर परिषद के वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही एसडीएम बांधवगढ अनुराग सिंह एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंदिया विनोद चतुर्वेदी की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण एस के गढपले, जनप्रतिनिधि, राजनैतिक दलो के जनप्रतिनिधि , अधिवक्ता, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यवाही के दौरान नगर परिषद नौरोजाबाद के वार्ड क्र. 1 महात्मा गांधी वार्ड अजजा महिला, वार्ड क्र. 2 मौलाना आजाद वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड क्र.3 डॉ. अंबेडकर वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड क्र.4 कृष्णा बाई वार्ड अजजा मुक्त, वार्ड क्र. 5 स्व. कमल चौगाले वार्ड अजजा महिला, वार्ड क्र.6 संत तुकाराम वार्ड अ.पि.वर्ग मुक्त, वार्ड क्रमांक 7 जवाहर वार्ड अनराक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 8 सुभाष वार्ड अ.पि.वर्ग महिला, वार्ड क्र. 9 रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड अनु.जा. मुक्त, वार्ड क्रमांक 10 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 11 शिव मानस वार्ड अ.पि.वर्ग महिला, वार्ड क्र. 12 भगत सिंह वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 13 चंद्रशेखर वार्ड अ.पि.वर्ग मुक्त, वार्ड क्रमांक 14 डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड अनु.जा. महिला तथा वार्ड क्रमांक 15 शिवाजी वार्ड अजजा मुक्त आरक्षित किया गया है।
कार्यवाही के दौरान चंदिया के वार्ड क्र. 1 अंबेडकर वार्ड अनारक्षित, वार्ड क्र. 2 खेरमाई वार्ड अनु.जाति महिला, वार्ड क्र.3 संत तुलसीदास वार्ड अनु.ज., वार्ड क्र.4 राजमाता बहुरिया वार्ड अ.पि.वर्ग, वार्ड क्र. 5 अग्रसेन वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड क्र.6 पं. दीन दयाल उपाध्याय वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 7 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड अजजा, वार्ड क्रमांक 8 भगत सिंह वार्ड अजजा महिला, वार्ड क्र. 9 नौगजा वार्ड अ.पि.वर्ग, वार्ड क्रमांक 10 चंद्रशेखर वार्ड अजजा, वार्ड क्रमांक 11 महात्मागांधी वार्ड अनारक्षित , वार्ड क्र. 12 कुंवर कमलेंद्र सिंह वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 13 पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड अ.पि.वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 14 सुभाष चंद्र बोस वार्ड अजजा महिला तथा वार्ड क्रमांक 15 मौलाना आजाद वार्ड अ.पि.वर्ग. महिला आरक्षित किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो