अंतिम दिन उमरिया में64, चंदिया 35 व नौरोजाबाद में 20 नामांकन दाखिल हुए
उमरिया
Published: June 19, 2022 08:11:32 pm
उमरिया. नगरीय निकाय चुनाव के लिए नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन नगर पालिका उमरिया में पार्षद पद के लिए 64, चंदिया में 35 एवं नौरोजाबाद में 20 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। जिले में चार नगरीय निकाय उमरिया, चंदिया, नौरोजाबाद और नवगठित नगर परिषद मानपुर में चुनाव हो रहे हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पार्षद पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के आठवें दिन नगर पालिका उमरिया में पार्षद पद के लिए 64 निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। इसी तरह नगर परिषद चंदिया में 29 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं जिसमें 14 पुरुष, 15 महिलाएं शामिल हैं। इसी प्रकार नगर परिषद नौरोजाबाद में पार्षद पद के लिए 20 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। उमरिया नगर पालिका में 24 वार्ड, नौरोजाबाद में 15, चंदिया में 15 और मानपुर में 15 वार्डों में चुनाव होने हैं।
प्रेक्षक ने किया अवलोकन
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक आरआर वामनकर ने नगरपालिका उमरिया के विभिन्न वार्डों के पार्षद निर्वाचन के लिए कलेक्टर न्यायालय उमरिया में दाखिल किए जा रहे नाम निर्देशन पत्रों के दाखिल करने कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर सहायक रिटर्निग अधिकारी दिव्या गुप्ता, लाइजनिंग आफीसर सुनेंद्र सदाफल तथा उनकी टीम उपस्थित रही।
कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत विकासखण्ड करकेली ने बताया कि प्रथम चरण के लिए मतदान 25 जून को जनपद पंचायत करकेली में होगा। मतपत्र मुद्रण में प्रूफ रीडिंग एवं मतपत्र गणना कार्य में सहायता के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें छत्रपाल सिंह मरावी राजस्व निरीक्षक को दल प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही ज्ञान चंद्र पटवारी, नरनारायण सिंह पटवारी, राज कुमार कुशवाहा, नीरज डाबर पटवारी, विनोद सिंह पटवारी, राजेंद्र ंिसंह परस्ते की भी ड्यूटी लगाई गई है। नियुक्त कर्मचारी जनपद पंचायत करकेली के मतपत्र मुद्रण नोडल अधिकारी दशरथ ंिसंह तहसीलदार को मतपत्र मुद्रण स्थल शहडोल मे तत्काल अपनी उपस्थित देना सुनिश्चित करेंगे।
मतदान दल से किया गया मुक्त
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक, अन्य कर्मचारी जिनकी ड्यूटी मतदान में लगी हुई है, उन्हें मतदान दल से मुक्त किया जाता है। साथ ही निर्देशित किया गया है कि समस्त अधिकारी, कर्मचारी निर्वाचन के सौंपे गये अन्य दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
निकायवार मतदाताओं की संख्या
निकाय पुरुष महिला अन्य कुल
उमरिया 11667 11410 3 23080
चंदिया 5872 5860 0 11732
नौरोजाबाद 7897 7742 1 15640
मानपुर 7612 7358 0 14970
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें