scriptवाहन पलटा, पांच महिलाएं घायल | Vehicle reflex, five women injured | Patrika News

वाहन पलटा, पांच महिलाएं घायल

locationउमरियाPublished: Apr 06, 2019 10:58:38 pm

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

सड़क हादसा

Vehicle reflex, five women injured

वाहन पलटा, पांच महिलाएं घायल

उमरिया. सागर से कटाई कर के पिकअप वाहन से वापस आ रही महिलाए सड़क हादसे का शिकार हो गई। बताया जाता है कि इस घटना में करीब 5 महिलाएं हताहत हुई है। सभी महिलाओं को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कोतवाली थाना अंतर्गत मीना बाई पिता गोविंद सिंह गोंड 16 वर्ष, कला बाई पति गोविंद सिंह गोंड, पूनम पिता मंगल सिंह गोंड 25 वर्ष, प्रेमवती पति जवाहर सिंह उम्र 40 वर्ष, विसरती बाई पति ततैया गोंड सभी निवासी ग्राम धिरमन बताये जा रहे है। बताया जा रहा है कि सभी घायल गेंहू की कटाई करने सागर गए हुए थे। जहां पारिश्रमिक के रूप में इन्हें कई क्विंटल गेंहू मिला था। गेंहू को घर तक पहुंचाने के लिए ये घायल महिलाएं सागर से पिकअप कर के ग्राम धिरवन जा रही थी,इसी बीच जब सुबह तकरीबन 5 बजे ये भरौला पहुंची,तो चालक की लापरवाही से पिकअप अनियंत्रित हो गयी एवम सड़क से कई फिट नीचे जा कर पलट गई। इस घटना में कई मजदूर महिलाएं हताहत बताई जा रही है, संजोग से कोई भी जनहानि की खबर नही है। हालांकि आए दिन बढ़ रहे हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। बताया जाता है कि चालकों में रफ्तार का शौक कम नहीं हो रहा है। जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं और परिणाम स्वरूप इस तरह के हादसे हो रहे हैं। वहीं यातयात पुलिस व आरटीओ द्वारा इन रफ्तार के शौकीनों पर विराम नहीं लगाया जा रहा है। जिसके कारण ये चालक आए दिन कहीं न कहीं हादसे का शिकार हो रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो