विभिन्न कलस्टरों में गतिविधियां संचालित
उमरिया
Updated: January 23, 2022 09:32:52 pm
उमरिया. राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न कलस्टरों मे आनंद उत्सव की गतिविधियां संचालित की जा रही है। आनंद उत्सव के तहत ग्राम पंचायत कछरवार में ग्रामीणों द्वारा अहिराई नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसका आनंद सभी उपस्थित जन समुदाय ने लिया एवं अहिराई नृत्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इसी तरह सरसवाही, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरसवाही विकासखण्ड मानपुर, धमोखर में आनंद उत्सव कार्यक्रम के तहत परंपरागत खेलकूद जैसे कबड्डी, खो-खो, बोरा रेस, रस्सा कसी, चेयर रेस, पिठ्ठू, सितोलिया, चम्मच दौड़, नीबू दौड़ आदि खेलों का आयोजन किया गया। आनंद उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे लोक संगीत, नृत्य, गायन, भजन, कीर्तन नाटक का भी आयोजन किया गया। गौरतलब है कि शासन स्तर पर जगह-जगह आनंद उत्सव आयोजित कर शासन-प्रशासन द्वारा लोगों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का कार्य किया जा रहा है। अहिराई नृत्य का दीपावली के अवसर पर बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मान्यता के अनुसार दीपावली के बाद अहीर समाज के लोग घर-घर जाकर गीत गाकर नाच-गाना किया जाता है। जो शुभ माना जाता है। बताया गया कि आनंद उत्सव के अन्तर्गत खेल गतिविधियां भी आयोजित की जा रही है। जिसमें लोग बड़े ही उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही दर्शक दीर्घा में बैठे लोग आनंद उत्सव में पहुंचकर अपने आपको आनंदमयी महसूस कर रहे हैं। राज्य शासन द्वारा आयोजित होने वाले आनंद उत्सव को लेकर लोग उत्साहित हैं और इसकी हर गतिविधि पर अपना योगदान भी दे रहे हैं। शासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से लोगों के अंदर छिपी प्रतिभा में निखार भी आ रहा है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें