scriptकचरे से पटा नाला, सफाई कर्मी नदारद | Waste to drainage, clean sweepers | Patrika News

कचरे से पटा नाला, सफाई कर्मी नदारद

locationउमरियाPublished: Mar 25, 2019 10:40:32 pm

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

कलेक्टर ने एक सप्ताह में सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए थे निर्देश

Waste to drainage, clean sweepers

कचरे से पटा नाला, सफाई कर्मी नदारद

उमरिया. नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका बिलकुल भी संजीदा है। जिसके चलते लोगों को अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के नाले कचरे से चोक हैं। जिसमें घरों से निकलने वाला गंदा पानी बज-बजा रहा है। सफाई कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि कलेक्टर ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही नगर का निरीक्षण कर एक सप्ताह के अंदर सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी नगर के ०9 नंबर सुभाष गंज कन्या छात्रावास के पीछे का नाला पूरी तरह से कचरे से पटा हुआ है। जबकि कलेक्टर बंगला, छात्रावास व आसपास की कालोनियों का गंदा पानी इसी नाले में आकर मिलता है। इस नाले में आवारा घूमने वाले जानवरों का जमघट लगा रहता है वह कचरे को और भी फैला देते हैं।
नपा में की शिकायत
इस संबंध में कई बार लोगो के द्वारा नगर पालिका में शिकायत भी की जा चुकी है ,लेकिन इसके बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कार्यवाही नही की गई है, जिससे स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते साफ सफाई नही कराई गई तो भविष्य में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि सफाई कर्मी यहीं से गुजरते हैं। उनसे कहा भी जाता है लेकिन उनके द्वारा नगर अंदाज कर दिया जाता है।

ट्रेंडिंग वीडियो