scriptWeather Report: अगले सप्ताह भी पड़ेगी कड़ाके की ठंड, फिर चलेगी शीतलहर | Weather Report: cold wave warning for many districts | Patrika News

Weather Report: अगले सप्ताह भी पड़ेगी कड़ाके की ठंड, फिर चलेगी शीतलहर

locationउमरियाPublished: Feb 10, 2020 06:50:29 pm

Submitted by:

Manish Gite

मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान जहां सबसे कम जाता है, वहां फरवरी माह में भी शीतलहर चलने वाली है….।

weather news

 

उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया में एक बार फिर शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलने वाला है। सोमवार सुबह भी उमरिया में सबसे कम तापमान रहा, यहां 5 डिग्री से. न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड का असर बरकरार रहेगा।

 

अपने शहर का तापमान यहां देखें CITY WEATHER

 

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां सोमवार को 5 डिग्री से. न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि मौसम विभाग का कहना है कि अभी ठंड और पड़ेगी। मंगलवार के लिए चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि उमरिया जिले में शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि प्रदेश के कई जिलों में 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इस कारण तापमान में और गिरावट महसूस होगी।

आमतौर पर उमरिया, पचमढ़ी, श्योपुर आदि का तापमान मध्यप्रदेश में सबसे कम होता है। हर साल ठंड का आलम यह होता है कि यहां जमाव बिंदू तक तापमान पहुंच जाता है। इस बार भी तापमान 2 डिग्री से नीचे चले गया था। हालांकि पिछले सालों की तुलना में यह एक डिग्री अधिक रहा।

 

10-16 फरवरी के दौरान ऐसा रहेगा मौसम
-पिछले 24 घंटों में उमरिया, बैतूल, सिवनी, जबलपुर, धार एवं खरगौन जिले में शीतलहर का प्रभाव रहा।
-मध्य प्रदेश में पूरे सप्ताह शुष्क मौसम की स्थिति रहेगी। मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है।


यह है पिछले 24 घंटों का हाल
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। छिंदवाड़ा, मलाजखंड, सिवनी, टीकमगढ़, बैतूल, इंदौर में कोल्ड डे घोषित हो गया। वहीं उमरिया, जबलपुर, सिवनी, बैतूल, धार, खरगौन जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा।

weather1.jpg
फरवरी के बाद भी रहेगी ठंड

मौसम विशेषज्ञों की माने तो इस बार कड़ाकी की ठंड का प्रकाप जारी है और प्रदेश से ठंड अब तक विदा लेने के मूड में नहीं है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह ठंड फरवरी माह के बाद मार्च माह तक पड़ेगी। आमतौर पर होली के पहले तक ठंड का असर कम हो जाता है, लेकिन इस बार माना जा रहा है कि यह ठंड अधिक लंबी खिंच सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो