सरपंच की जीत की खुशी में समर्थकों ने निकाला था जुलूस
उमरिया
Published: June 27, 2022 05:57:04 pm
उमरिया. ग्राम धनवाहि में सरपंच का विजय जुलूस हादसे का शिकार हो गया। बताया जाता है कि समर्थकों ने ट्रेक्टर में विजयी जुलूस निकाला था जो पलट गया। घटना में एक की मौत हो गई है। वहीं नवनिर्वाचित सरपंच सहित दर्जनों लोग घायल हैं। घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। दरअसल चुनाव परिणाम आने के बाद सरपंच का चुनाव जीतने वाले रवि कोल ने गांव में ट्रैक्टर से विजय जुलूस निकाला। गांव के बाहर लगवारी मोड़ के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें रवि कोल भी सवार थे। इस दुर्घटना में नन्हू कोल नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नन्हू कोल ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब गया था जिस कारण उसकी मौत हुई है। घटना की जानकारी के बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ये हुए घायल
पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली में ममता कोल उम्र 55 वर्ष, रितिक कोल उम्र 5 वर्ष, मनीष कोल उम्र 6 वर्ष, शिवम कोल उम्र 7 वर्ष, साहिल कोल उम्र 9 वर्ष, दीपक सिंह उम्र 9 वर्ष, कमलेश कोल 13 वर्ष, सनी कोल उम्र 16 वर्ष, राहुल सिंह 16 वर्ष, कमलेश प्रजापति उम्र 18 वर्ष, पप्पू कोल उम्र 26 वर्ष, रवि कोल उम्र 35 वर्ष घायल हुए हैं। मतगणना उपरांत ग्राम धनवाही से रवि कोल विजयी हुआ था। वहीं प्रशासनिक तौर इस बात की घोषणा नहीं की गई है। बताया जाता है कि जिस पर ट्रेक्टर पर विजय जुलूस निकाला जा रहा था, उसमें क्षमता से अधिक लोग बैठे हुए थे। जिसके कारण ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया और परिणाम वह पलट गया। जिसके कारण लोगों को काफी चोटें आई हैं।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें