scriptश्रमिकों को समय पर नहीं मिल रही मजदूरी | Workers are not getting wages on time | Patrika News

श्रमिकों को समय पर नहीं मिल रही मजदूरी

locationउमरियाPublished: Jan 25, 2020 05:57:01 pm

Submitted by:

ayazuddin siddiqui

दो माह बीत जाने के बाद भी मजदूरी के लिए भटक रहे हैं मजदूर, नहीं हुई कार्रवाई

Workers are not getting wages on time

श्रमिकों को समय पर नहीं मिल रही मजदूरी

उमरिया. मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार भट्ट ने बताया कि प्रदेश सरकार को बने हुए एक वर्ष पूर्ण हो जाने के बाद भी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया में अपनी जान की परवाह किए बगैर सुरक्षा कर रहे सुरक्षा श्रमिकों का शोषण नहीं रुक रहा है। दो माह बीत जाने के बाद भी मजदूरी का कहीं अता पता नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सिर्फ बजट का अभाव बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया जाता है और कभी समय से मजदूरी नहीं दी जाती। कई बार शासन प्रशासन तक संघ के माध्यम से मांग रखी गई है लेकिन आज दिनांक तक कोई भी उचित कार्यवाही नहीं की गई। शासन के निर्देशों के बाद भी 12 वर्ष पूर्ण किए श्रमिकों को कुशल का वेतन नहीं दिया जा रहा। वहीं पार्क प्रबंधन द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए कुछ नए श्रमिकों को कुशल का वेतन दिया जा रहा है और पुराने श्रमिक वहीं कार्य करने वाले आज भी अकुशल की वेतन पा रहे हैं। पार्क प्रबंधन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं का पूर्ण लाभ भी उन्हे नहीं मिल रहा है। श्रमिकों के लिए ठंडी के मौसम में आए हुए जैकेट जूते आदि अन्य सामग्री बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सिर्फ कुछ लोगों को दिया जा रहा है शेष 75 प्रतिशत लोगों को कोई भी सुविधा नहीं दी गई। मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ के संभाग अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने कहा की माह मार्च में मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ के द्वारा जिला उमरिया में प्रांत अध्यक्ष शारदा सिंह परिहार की उपस्थित में सम्मेलन आयोजन किया गया है। जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने का भी निर्णय लिया जा सकता है। प्रांत अध्यक्ष के निर्देशानुसार एवं विधानसभा घेराव की घोषणा भी उमरिया जिले से प्रांत अध्यक्ष के द्वारा की जाएगी। यदि समय से जिले के जमीनी कर्मचारियों के हित में व शासन के आदेश अनुसार कार्य नहीं किया गया तो आंदोलन की पहली कड़ी में संघ द्वारा प्रांत अध्यक्ष की उपस्थिति में मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ जिला उमरिया के द्वारा सम्मेलन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो