अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस युवाओं ने रोपे पौधे
उमरिया
Updated: May 23, 2022 05:24:17 pm
उमरिया. जिले की युवा टीम ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य पर ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के साथ पौधे रोपित कर संदेश दिया गया। युवाओं ने कहा कि धरती पर मौजूद जंतुओं और पौधों के बीच के संतुलन को बनाए रखने के लिए अतंरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 22 मई को मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस पर हम अपनी पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण के लिए अपनी प्रतिज्ञा को दोहराते हैं। उन्होंने ने कहा कि हम आने वाली पीढिय़ों के लिए और भी बेहतर पृथ्वी छोड़ सकते हैं। जैव विविधता का तात्पर्य विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु और पेड़-पौधों का अस्तित्व धरती पर एक साथ बनाए रखने से होता है। इसकी कमी से बाढ़, सूखा और तूफान आदि जैसी प्राकृतिक आपदा का खतरा बढ़ जाता है। पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने तथा खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने में भी जैव विविधता की अहम भूमिका होती है। इसलिए हमे प्रकृति से उपहार के रूप में मिले पेड़-पौधे, अनेक प्रकार के जीव-जंतु, मिट्टी, हवा, पानी, महासागर, समुद्र, नदियों आदि का संरक्षण करना चाहिए। युवाओं ने कहा कि अगर हम अब नहीं चेते तो आने वाले दिन और भी भयावह होंगे। इसके लिए हम आने वाली पीढ़ी को दोष नहीं दे सकते, बल्कि इसके जिम्मेदार हम स्वयं होंगे। इसलिए अगर पृथ्वी का संतुलन बनाए रखना है तो हमें जैव विविधता के संरक्षण की दिशा में कारगर कदम उठाने होंगे। हम सभी आगे आकर पौधे लगाने होंगे। जिससे हमें आक्सीजन तो मिलेगी ही, साथ ही नदियों में होने वाले कटाव को रोका जा सकता है। इतना ही नहीं अगर पौधरोपण को महत्व देते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं तो हम बारिश को भी नियंत्रित कर सकेंगे। जिससे हमारे यहां होने वाली फसलों को भी काफी फायदा होग। इस मौके पर अरविंद त्रिपाठी, ऋषभ त्रिपाठी, उदय यादव, आयुष राय, जितेंद्र तिवारी, माही राय, सौम्या, पूजा सिंह परस्ते, मधुसूदन तिवारी, लक्ष्मी सिंह, पारस सिंह परिहार, ज्योति विश्वकर्मा एवं सभी उपस्थित रहे।
अगली खबर
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें