Uncategorized

दाऊद की चार संपत्तियां ब्रिटेन की प्रतिबंधित सूची में

ची के मुताबिक, मुंबई में जन्में  दाऊद कास्कर इब्राहिम की नागरिकता ‘भारतीय’ दर्ज की गई है और उसके पास भारत का पासपोर्ट है

Feb 02, 2016 / 10:27 pm

जमील खान

dawood ibrahim

लंदन। अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ब्रिटेन की ओर से जारी उस सूची में एकमात्र ‘भारतीय’ नागरिक है जिनपर वित्तीय प्रतिबंध लगाए गए हैं। इस सूची तें सिख आतंकी समूह भी हैं। भारत के इस सर्वाधिक वांछित अपराधी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया हुआ है। ब्रिटेन ने उसका नाम वित्त मंत्रालय के ‘कंसोलिडेटेड लिस्ट ऑफ फायनेंशियल सैक्शन्स टारगेट्स इन द यूके’ की सूची में शामिल किया है।

ब्रिटेन ने इस सूची को 27 जनवरी को सुधार किया था जिसमें दाऊद के चार पते हैं और ये चारों पते पाकिस्तान के कराची शहर के हैं। सूची के मुताबिक, मुंबई में जन्में दाऊद कास्कर इब्राहिम की नागरिकता ‘भारतीय’ दर्ज की गई है और उसके पास भारत का पासपोर्ट है। हालांकि, इस पासपोर्ट को भारत सरकार ने रद्द कर दिया था।

ब्रिटेन के मुताबिक, भारतीय पासपोर्ट रद्द होने के बाद उसने कई भारतीय और पाकिस्तानी पासपोर्ट हासिल कर उनका गलत इस्तेमाल किया। सूची के अनुसार, भारत सरकार ने दाऊद इब्राहिम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया। उल्लेखनीय है कि समय समय पर कहा जाता रहा है कि दाऊद पाकिस्तान में है, लेकिन इस्लामाबाद इसे बार-बार नकारता रहा है।

जनवरी 2016 में अपडेट की गई प्रतिबंधित संगठनों की सूची में एलटीटीई, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स, इंटरनेशनल सिख युथ फेडरेशन और हिजबुल मुजाहिदीन शामिल हैं।

Home / Uncategorized / दाऊद की चार संपत्तियां ब्रिटेन की प्रतिबंधित सूची में

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.