Uncategorized

चेन्नई से हॉलीवुड का सफर तय किया पद्मालक्ष्मी ने

भारतीय मूल की हॉलीवुड अभिनेत्री, मॉडल और अमरीकन कुकबुक लेखिका पद्मालक्ष्मी आज पूरे विश्व में अपनी खास पहचान रखती है

Sep 01, 2015 / 02:19 pm

दिव्या सिंघल

Padma Lakshmi

भारतीय मूल की हॉलीवुड अभिनेत्री, मॉडल और अमरीकन कुकबुक लेखिका पद्मालक्ष्मी आज पूरे विश्व में अपनी खास पहचान रखती है। दक्षिण भारत के चेन्नई में आज ही के दिन 1 सितम्बर 1970 को एक आयंगर ब्राह्मण परिवार में जन्मी पद्मालक्ष्मी का बचपन भारत और अमरीका की यात्रा करते हुए बीता।

जब वह मात्र एक वर्ष की थी उनके माता-पिता का तलाक हो गया। पद्मालक्ष्मी का करियर 18 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग के जरिए शुरू हुआ। उन्होंने राल्फ लॉरेन, एमानुए उंगारो, जिओरजिओ अरमानी जैसे टॉप डिजाइनर्स के लिए मॉडलिंग की। वर्ष 1999 में उनकी पहली कुकबुक इजी एक्जोटिक पब्लिश हुई जिसके लिए उन्हें गौरमंड वल्र्ड कुक बुक अवॉर्ड दिया गया।

इसके बाद पद्मालक्ष्मी की कई किताबें और आई। इसके अतिरिक्त उन्होंने टेलीविजन धारावाहिक और हॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वर्तमान में वह अपनी कुकबुक तथा टीवी धारावाहिकों से लोगों का दिल जीत रही हैं।

Home / Uncategorized / चेन्नई से हॉलीवुड का सफर तय किया पद्मालक्ष्मी ने

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.