Uncategorized

जानिए, धोनी कौनसी बॉलीवुड फिल्म में कर चुके है अभिनय

कैप्टन कूल धोनी साल 2010 में अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ एक बॉलीवुड फिल्म में अभिनय कर चुके है

Sep 17, 2016 / 11:26 pm

कमल राजपूत

MS Dhoni

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेन्द्र सिंह धोनी आजकल सुर्खियों में छाए हुए है। सुर्खियों की वजह कोई क्रिकेट मैच नहीं बल्कि उनकी अपकमिंग बायोपिक है। जी हां 30 सितंबर की धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी’ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म कैप्टन कूल का किरदार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया है। बॉलीवुड और क्रिकेट फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इतंजार है।

हम आपको माही के बारे में एक और सीक्रेट राज बताने जा रहे है जिसके बारें में आपने शायद ही सुना हो। क्या आपको पता है टीम इंडिया के कप्तान धोनी बॉलीवुड फिल्म में अभिनय भी कर चुके है ? जी हां, यह सच है धोनी साल 2010 में एक बॉलीवुड में एक्टिंग कर चुके है। इस फिल्म का नाम है ‘हुक या कुक’। इस फिल्म धोनी के अलावा एक्टर जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे और उनके साथ के.के मेमन तथा जेनेलिया डीसूजा भी अहम किरदार में थे लेकिन, किसी कारण वश यह फिल्म रिलीज ही नहीं हो पाई थी।

धोनी ने सुशांत के साथ आगामी फिल्म ‘एमएस धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी’ के प्रमोशन के लिए एक शॉर्ट वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने इस बारे में खुलासा किया। भारत के सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एमएस धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी’ अपनी रिलीज से पहले ही काफी चर्चित हो चुकी है। वैसे धोनी भी इस फिल्म के प्रमोशन के ख्खूब मेहनत कर रहे हैं। वे सुशांत के साथ जगह-जगह जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।



Home / Uncategorized / जानिए, धोनी कौनसी बॉलीवुड फिल्म में कर चुके है अभिनय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.