Uncategorized

निफ्टी की ऎतिहासिक उछाल, पहुंचा 9000 के पार

पिछली बार निफ्टी 30 जनवरी, 2015 तो 8,996.60 का रिकॉर्ड स्तर छूआ था

Mar 03, 2015 / 10:21 am

दिव्या सिंघल

share market

मुंबई। मंगलवार को बाजार में जबरदस्त रौनक दिख रही है। एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी में ऎतिहासिक उछाल आया है। पहली बार निफ्टी 9,000 के पार पहुंच गया है।

3 बजे निफ्टी 49 अंकों के उछाल के साथ 9,006 के लेवल पर है। पिछली बार निफ्टी 30 जनवरी, 2015 तो 8,996.60 का रिकॉर्ड स्तर छूआ था। वहीं बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 171.87 अंक चढ़कर 29,631 के लेवल पर है।

आपको बता दें कि सुबह बाजार में सुस्ती नजर आ रही थी और बिकवाली हावी थी। धीरे-धीरे बाजार में तेजी आनी शुरू हुई। निफ्टी ने अपने अब तक के सबसे ऊंचे रिकॉर्ड को छूआ।

Home / Uncategorized / निफ्टी की ऎतिहासिक उछाल, पहुंचा 9000 के पार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.