नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान बने विराट कोहली की आक्रामकता की वेस्ट इंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स ने तारीफ की है। विवियन ने कहा है कि विराट की आक्रामकता को लेकर उनकी आलोचना नहीं होनी चाहिए। यह क्वॉलिटी उनके बर्ताव से मिलती-जुलती है। धोनी से अलग हैं विराट अपनी अक्रामक बैटिंग से दर्शकों के दिलों में राज कर चुके विव ने कहा कि उन्हे विराट के रवैये में कुछ गलत नहीं लगता है। वे कप्तान के तौर पर एमएस धोनी से बिल्कुल अलग हैं। उनका मानना है कि विराट का यह बर्ताव उनके खेल से बिल्कुल मैच करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे लोग काफी पसंद हैं जो आक्रामता को सही साबित भी कर सकते हैं। विवियन का कहना है कि यदि टीम इंडिया की कमान विराट के हाथों में रहती है तो इंडिया का भविष्य उज्जवल और सुरक्षित है। विराट के खेल में नहीं है गलतियां पिछले कुछ वनडे मैचों में विराट की नाकामी पर रिचर्ड्स ने कहा कि विराट एक युवा खिलाड़ी हैं और उन्हें अभी काफी क्रिकेट खेलना है। उनका मानना है कि विराट एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमेशा अपने खेल को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय खेल के दौरान काफी दिक्कतें आती हैं ऐसे में खिलाड़ियों के भीतर दो बातों का होना जरूरी है जो सकारात्मक सोच और मेहनत। विराट में ये दोनों खूबियां मौजूद हैं।