Uncategorized

22 वर्षीय अमेरिकी गायिका क्रिस्टीना की गोली मारकर हत्या

एक कार्यक्रम के बाद क्रिस्टीना अपने फैंस को ऑटोग्राफ दे रही थीं, तभी एक अज्ञात हमलावर ने उन पर गोलियां चला दी…

Jun 11, 2016 / 04:08 pm

dilip chaturvedi

christina

ओरलैंडो। अमेरिकी गायिका क्रिस्‍टीना ग्रिमी की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है। उनका अमेरिका के ओरलैंडो शहर में एक कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद क्रिस्टीना प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दे रही थीं। इसी दौरान उन्‍हें एक अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। हमलावर को क्रिस्टीना के भाई ने पकड़ा, लेकिन गायिका को गोली मार कर हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। आनन-फानन में 22 वर्षीय क्रिस्टीना को एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचीं क्रिस्टीना को डॉक्टरों ने कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने नाम नहीं किया सार्वजनिक 
अमेरिकी पुलिस अधिकारियों ने हमलावर का नाम नहीं बताया है। साल 2014 में प्रसिद्ध अमेरिकी कार्यक्रम ‘द वॉयस’ के छठवें सीजन में क्रिस्टीना तीसरे नंबर पर रही थीं। बताया जाता है कि हमलावर के पास दो बंदूकें थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्रिस्टीना की मौत के बाद ओरलैंडो पुलिस ने ट्वीट किया कि हमें सूचित करते हुए भारी दुख है कि क्रिस्टीना अब हमारे बीच नहीं हैं। वहीं क्रिस्टीना के प्रवक्ता ने भी इस बात की पुष्टि ट्वीट के जरिए की है। उन्होंने लिखा कि क्रिस्टीना का न रहना दुखद है और अब वे अपने घर ईश्वर के साथ रहने वापस चली गई हैं।

With deep regret, we have confirmed Christina Grimmie,@TheRealGrimmie has died from her injuries.

Home / Uncategorized / 22 वर्षीय अमेरिकी गायिका क्रिस्टीना की गोली मारकर हत्या

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.