Uncategorized

World cup 2015: मिस्बाह और अफरीदी के हैरतअंगेज रिकॉर्ड

मिस्बाह उल हक ने 73 रनों की अपनी पारी में कई रोचक कीर्तिमान स्थापित किए

Mar 02, 2015 / 05:30 am

शक्ति सिंह

ब्रिस्बेन। वर्ल्ड कप-2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कप्तान मिस्बाह उल हक ने 73 रनों की अपनी पारी में कई रोचक कीर्तिमान स्थापित किए। विश्व कप-2015 में पाकिस्तान की यह पहली जीत है। मिस्बाह के अलावा वहाब रियाज ने भी पाकिस्तान की जीत में गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दिया।

पाकिस्तान के सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान
मिस्बाह ने अपनी अर्धशतकीय पारी के साथ ही क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सर्वाधिक रन बनाने वाले पाकिस्तानी कप्तान बन गए। मिस्बाह ने रविवार की अपनी 73 रनों की पारी के साथ कप्तान के तौर पर 5712 रन बना लिए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान इमरान खान (5655 रन) को पीछे छोड़ा।

बिना शतक लगाए सर्वाधिक अर्धशतक
मिस्बाह ने इस मैच में अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय करियर का अपना 40वां अर्धशतक लगाया। सबसे मजेदार यह है कि मिस्बाह अब तक अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय में एक भी शतक नहीं लगा सके हैं। मिस्बाह का अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय में सर्वोच्च स्कोर नाबाद 96 रन का है।

विश्व कप मैच जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान
मिस्बाह उल हक ने 40 वर्ष 277 दिन की आयु में रविवार को आईसीसी विश्व कप में मैच जीता और विश्व कप में मैच जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। विश्व कप में 40 वर्ष की उम्र के बाद मैच जीतने वाले वह एकमात्र कप्तान हैं। मिस्बाह के अलावा दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने भी कुछ रोचक कीर्तिमान बनाए।

Home / Uncategorized / World cup 2015: मिस्बाह और अफरीदी के हैरतअंगेज रिकॉर्ड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.