मानसून के आने में अभी इंतजार है। सूरज की गर्मी से तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। रात 11 बजे का तापमान भी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
अमृत पेयजल योजना के फर्म पर डीएम ने एक करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। 15 दिन के अंदर कार्य पूरा नहीं किया तो मुकदमा भी दर्ज होगा। एडीएम के नेतृत्व में बनाई गई जांच टीम के रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है।
इटावा और फर्रुखाबाद में भीषण गर्मी से जनजीवन पटरी से उतर गया है तापमान आसमान छू रहा है। न्यूनतम तापमान भी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। आइए जानते हैं रविवार तक के मौसम के विषय में क्या अपडेट है?
उत्तर प्रदेश के उन्नाव कन्नौज में सूरज की तपिश से लोग घर में बैठने को मजबूर है। तापमान आसमान छू रहा है। न्यूनतम और अधिकतम दोनों रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की बारिश अभी दूर है।
उन्नाव में ड्रेजिंग मशीन से गंगा के अंदर से अवैध बालू का खनन हो रहा है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने जो देखा तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गई। एसडीएम ने स्ट्रीमर से मौके पर पहुंचकर ड्रेजिंग मशीन को कब्जे में लेने के निर्देश दिए।
उन्नाव में कोविड-19 संक्रमण काल के दौरान 105 श्रमिकों को फैक्ट्री प्रबंधन ने नौकरी से निकाल दिया था। जो आज भी दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। मजदूर वापस नौकरी की मांग कर रहे हैं। जिसका भारतीय मजदूर संगठन भी समर्थन कर रहा है।
उन्नाव और कन्नौज से मानसून दूर है। यहां सुबह की शुरुआत एक 31 डिग्री तापमान के साथ हो रही है। लेकिन इसका अनुभव लगभग 35 डिग्री तापमान के बराबर लगता है। मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री के पास पहुंच रहा है। फिलहाल चिलचिलाती गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
उन्नाव में घरेलू काम कर रही महिला को सांप ने काट लिया। जिससे घर में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि पति ने सांप को डिब्बे में बंद कर डॉक्टर के पास पहुंच गया।
उन्नाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि दी गई। नर सेवा नारायण सेवा द्वारा पौधारोपण भी किया गया। डीएम एएसपी ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को शपथ दिलाई।