माखी थाना क्षेत्र की घटना
घटना माखी थाना क्षेत्र के गांव की है। थाना क्षेत्र के गांव में 10 वर्षीय मासूम बिटिया खेत में रखवाली करने के लिए गई थी। जिसके बाद वह घर वापस नहीं आई। बिटिया के घर वापस ना आने पर परिवारिक सदस्य खोजने निकले। तो बिटिया का शव खेत में पड़ा मिला। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल था। ग्रामीणों में भी रोष व्याप्त था। हत्या के कारण पर कोई जानकारी नहीं मिली। लेकिन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडे ने कहा कि गांव की खेत में 10 वर्षीय मासूम का शव मिला है। परिजन ने चार अभियुक्तों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी मिल पाएगी।