उन्नाव

खेत की रखवाली करने गई थी 10 वर्षीय मासूम परिजनों को मिली इस हालत में, मचा कोहराम

– माखी थाना क्षेत्र की घटना, चार के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

उन्नावJan 27, 2021 / 09:39 pm

Narendra Awasthi

खेत की रखवाली करने गई थी 10 वर्षीय मासूम परिजनों को मिली इस हालत में, मचा कोहराम

उन्नाव. खेत की रखवाली के लिए गई 10 वर्षीय मासूम का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौके का निरीक्षण कर परिवारी जनों से बातचीत की। मृतक परिजन ने थाना में तहरीर देकर चार के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं। शीघ्र ही नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

माखी थाना क्षेत्र की घटना

घटना माखी थाना क्षेत्र के गांव की है। थाना क्षेत्र के गांव में 10 वर्षीय मासूम बिटिया खेत में रखवाली करने के लिए गई थी। जिसके बाद वह घर वापस नहीं आई। बिटिया के घर वापस ना आने पर परिवारिक सदस्य खोजने निकले। तो बिटिया का शव खेत में पड़ा मिला। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल था। ग्रामीणों में भी रोष व्याप्त था। हत्या के कारण पर कोई जानकारी नहीं मिली। लेकिन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडे ने कहा कि गांव की खेत में 10 वर्षीय मासूम का शव मिला है। परिजन ने चार अभियुक्तों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी मिल पाएगी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.