script13380 छात्र-छात्राओं में 152 टॉप टेन प्राप्त किया : पशुपतिनाथ बाजपेई | 13380 students received 152 top ten in GK Contest | Patrika News

13380 छात्र-छात्राओं में 152 टॉप टेन प्राप्त किया : पशुपतिनाथ बाजपेई

locationउन्नावPublished: Sep 25, 2017 10:00:09 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह समिति द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कुल 152 छात्रों ने टॉप टेन सूची में स्थान प्राप्त किया है।

Pandit Deendayal Upadhyay Birth Centenary Celebrations

Pandit Deendayal Upadhyay Birth Centenary Celebrations

उन्नाव. जनपद में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह समिति द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कुल 152 छात्रों ने टॉप टेन सूची में स्थान प्राप्त किया है। टॉप छात्रों को आगामी 29 सितंबर को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। एक प्रतियोगिता में सभी धर्म जाति के लोगों ने भाग लिया और सफलता प्राप्त की। जनपद प्रभारी पशुपतिनाथ बाजपेई ने स्थानीय आवास विकास स्थित पूर्व सांसद के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता खुली प्रतियोगिता थी और इसमें कक्षा 9 और 10 के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कई मुस्लिम समुदाय के छात्रों ने टॉप टेन में जगह बनाई। प्रतियोगिता में टॉप करने वालों अनुपम चौहान और वंदना यादव शामिल है।
आगामी 29 सितंबर को किया जाएगा सम्मानित

जनपद प्रभारी ने बताया कि आगामी 29 तारीख को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन निराला प्रेक्षागृह में किया जाएगा जिसमें प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल के आने की संभावना है उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रतियोगिता में शामिल हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य व मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जनपद के लिए 20000 छात्रों का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें कुल 21415 छात्रों का पंजीकरण हुआ था। विगत 26 अगस्त को 177 विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 13380 छात्रों ने भाग लिया।
90 शिक्षकों को उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन के लिए लगाया गया। उन्होंने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति द्वारा निर्णय लिया गया था कि 60% से ज्यादा नंबर लाने वाले सभी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। जिसके लिए 4847 छात्रों ने क्वालीफाई किया है, जबकि 152 छात्र-छात्राओं ने टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया है। मुस्लिम इंटर कॉलेज सफीपुर के अनुपम चौहान और आर के मांटेसरी स्कूल मोहान की वंदना यादव ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। एक ही प्राप्तांक पर संयुक्त रुप से आए छात्र-छात्राओं को एक माना गया है। यही कारण था कि द्वितीय स्थान पर दो, तृतीय स्थान पर पांच, चतुर्थ स्थान पर तीन, पंचम स्थान पर आठ छात्र-छात्राओं ने स्थान पाया है। इसी प्रकार छठे स्थान पर 14, सातवें स्थान पर 22, आठवें स्थान पर 26, नौवे स्थान पर 33 और दसवें स्थान पर 37 छात्र-छात्राओं ने आने में सफलता प्राप्त की।
अन्य सफल छात्र-छात्राओं को मंडल स्तर पर किया जाएगा सम्मानित

पशुपतिनाथ बाजपेई ने बताया कि प्रदेश में कुल 15 लाख छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया है। जो पहली बार हो रही इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि 60% या इससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मंडल स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जिला संयोजक आशादीन तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनंद अवस्थी, सुरेंद्र सिंह, दुर्गेश सिंह चंदेल, अनुराग अवस्थी, सुशील तिवारी, बृजेश द्विवेदी, गणेश शंकर मिश्रा सहित कई मंडल प्रभारी मौजूद थे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2017 की टॉप टेन सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं के प्राप्तांक 86 प्रतिशत से 95% तक है।।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो