scriptUP – गड्ढे में भरे बरसाती पानी में डूब कर तीन मासूम की मौत | 3 children die after drowning in rain-fed pits | Patrika News

UP – गड्ढे में भरे बरसाती पानी में डूब कर तीन मासूम की मौत

locationउन्नावPublished: Jun 25, 2019 06:25:09 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– घर से निकले थे बकरी चराने के लिए
– गड्ढे में भरे बरसाती पानी में उतर गए नहाने के लिएए
– एक का शव मिला दो अभी भी गायब

उन्नाव नगरपालिका

UP – गड्ढे में भरे बरसाती पानी में डूब कर तीन मासूम की मौत

उन्नाव. रोज की तरह बकरी चराने गए थे। गड्ढे में बरसात का पानी भरा था। जो तालाब का रूप ले लिया था। खेल खेल में तीनों पानी में नहाने लगे। इसी बीच तीनों बच्चे डूबने लगे। जब तक आसपास के लोग समझ पाते हैं, गड्ढे में भरे पानी में तीनों बच्चे गायब हो गए। 3 बच्चे के डूबने की खबर सुनकर मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद एक को बाहर निकाला। लेकिन दो मासूम अभी भी गायब हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के शीतला मंदिर के निकट कासिम नगर की है। अफसाना (13) पुत्री नसीम, अरमान (13) पुत्र अनीस, फिजा (5) पुत्री अमीन निवासीगण नूरदीन नगर थाना सदर कोतवाली बकरी चराने के लिए घर से निकले थे। विगत सोमवार को हुई झमाझम बारिश से ताल तलैया के साथ गड्ढे भी भर गए। जिसमें तीनों ही मासूम बच्चे नहाने के लिए उतर गए। देखते देखते तीनों ही डूबने लगे और पता ही नहीं चला वह लबालब भरे पानी में कहां गुम हो गए। सूचना पाकर डायल हंड्रेड 2918 मौके पर पहुंची। बच्चों को खोजने कााा प्रयास किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद अफसाना को पुलिस ने बाहर निकाला। लेकिन बाकी दोनों बच्चे अभी भी लापता है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है। नगर पालिका क्षेत्र में हुई घटना के बाद लोगों मेंं आक्रोश व्याप्त है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो