script8 year girl not reach home from school, found "covered in blood" in mo | स्कूल से घर वापस आ रही 8 साल की मासूम नहीं पहुंची घर, सुबह "खून से लथपथ" मिली | Patrika News

स्कूल से घर वापस आ रही 8 साल की मासूम नहीं पहुंची घर, सुबह "खून से लथपथ" मिली

locationउन्नावPublished: Feb 09, 2023 10:18:23 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

8 साल की स्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जिसमें पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी ने बताया कि रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।आठ साल की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने बताया कि वह स्कूल से वापस नहीं लौटी। दूसरे दिन सुबह खून से लथपथ मिली।

 

स्कूल से घर वापस आ रही 8 साल की मासूम नहीं पहुंची घर, सुबह
स्कूल से घर वापस आ रही 8 साल की मासूम नहीं पहुंची घर, सुबह

पीड़ित ने सदर कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि बीते 8 फरवरी को स्कूल से वापस मासूम बिटिया घर नहीं पहुंची। काफी खोजा पर नहीं मिली। सदर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर देकर बेटी को खोजने की मांग की। उनकी बेटी आज सुबह लहूलुहान हालत में घर पहुंची। सीओ सिटी ने बताया कि पीड़ित परिजन की तहरीर पर दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.