उन्नावPublished: Mar 19, 2023 08:13:36 pm
Narendra Awasthi
आम आदमी पार्टी जिले की सभी नगर पालिका का चुनाव लड़ेगी। जिला प्रभारी ने बताया कि निष्क्रिय कार्यकारिणी को फिर से गति देने का निर्णय लिया गया।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आम आदमी पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। जिले के सभी नगर पालिका के सभासद के रूप में अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। स्थानीय गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक के बाद जिला प्रभारी राशिद जमाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने और नए सदस्यों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आज 25 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।