उन्नाव

देशवासियों को गाली दिलाना कांग्रेस की साजिश – मोहसिन रजा

– अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने अपने बयान में सलमान खुर्शीद, राशिद अल्वी, दिग्विजय सिंह के साथ कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया। बोले कांग्रेस हाईकमान के इशारे पर इस तरह के बयान आ रहे हैं। इसका जवाब सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी को देना पड़ेगा कि कब तक देशवासियों को गाली दिलाते रहेंगे।
 

उन्नावNov 12, 2021 / 08:30 pm

Narendra Awasthi

देशवासियों को गाली दिलाना कांग्रेस की साजिश – मोहसिन रजा

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ. दिग्विजय सिंह के बाद सलमान खुर्शीद की किताब, आज जिस प्रकार से राशिद अल्वी ने “श्री राम कहने वालों को राक्षस बताने का काम किया है। यह कांग्रेस की सोची समझी साजिश है। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसने प्रभु श्री राम को अस्तित्व पर सवाल उठाया था और काल्पनिक बताने का काम किया था।

यह भी पढ़ें

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे दुर्घटना – कार के पंचर टायर को बदल रहे लोगों को डीसीएम ने कुचला, दो की मौत, तीन घायल

कांग्रेस के इशारे पर देशवासियों को मिल रही गाली

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के इशारे पर राशिद अल्वी और सलमान खुर्शीद जैसे लोग किताब लिख कर करोड़ों हिंदुओं को आतंकी युवा बोको हरम से तुलना करना चाहते हैं। देश के अंदर यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यह कांग्रेस के साजिश का हिस्सा है। इसका जवाब प्रियंका वाड्रा, सोनिया गांधी, राहुल गांधी को देना होगा कि आप कब तक देशवासियों को गाली दिलाते रहेंगे। इन नेताओं से यह देशवासियों का अपमान है। मोहसिन रजा ने कहा प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है। इसकी पीड़ा दिख रही है। आज राशिद अल्वी के बयान ने साबित कर दिया है। यह कांग्रेस की सोची समझी साजिश है। शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर यह सब हो रहा है।

Home / Unnao / देशवासियों को गाली दिलाना कांग्रेस की साजिश – मोहसिन रजा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.