उन्नाव

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर दर्दनाक हादसा, चालक व परिचालक की दर्दनाक मौत

मृतक रूदौली फैजाबाद के रहने वाले, आलू का बीज लेकर कन्नौज जा रहे थे मृतक
 

उन्नावOct 27, 2018 / 07:28 pm

Narendra Awasthi

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर दर्दनाक हादसा, चालक व परिचालक की दर्दनाक मौत

उन्नाव. लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर हुये दर्दनाक हादसे में दो की मौत हो गयी। मृतकों में डीसीएम का चालक और परिचालक शामिल है। जो कन्नौज से रूदौली फैजाबाद आलू लेकर जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद डीसीएम में लदा माल पूरे सड़क पर बिथर गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना की जानकारी मृतक परिजनों को दी गई।

कन्नौज से आलू का बीज लेकर जा रहा था फैजाबाद

घटना लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर स्थित एअर स्ट्रिप के पास की है। कन्नौज से आलू लाद कर फैजाबाद के रूदौली जा रहे चालक फकरे आलम उम्र 40 पुत्र मो. अजीम निवासी कटरा फैजाबाद, क्लीनर अकील उम्र 18 पुत्र मोइन निवासी परसौली, रूदौली, फैजाबाद की दर्दनाक मौत हो गयी। फकरे आलम कन्नौज से आलू लाद कर अपने शहर फैजाबाद के रूदौली जा रहा था। अभी वह एक्सप्रेस वे के एअर स्ट्रिप के पास पहुंचा ही था कि आगे चल रहे ट्राला से जबरदस्त टक्कर हो गयी। जिससे डीसीएम के आगे के हिस्सा के परखच्चे उड़ गये। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने मौके पर बचाव और राहत कार्य चलाया। दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं हादसे की जानकारी फैजाबाद स्थित मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं परिजन जिला अस्पताल के लिये निकल पड़े।
 

किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला

वहीं एक अन्य घटना में एक िंकशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका शव मिला। घटना फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र की है। उक्त थाना क्षेत्र के गांव टांडा सातन निवासी गोमती 18 पुत्री नाहर सिंह यादव का शव पेड़ से लटका मिला। घटना के समय युवती शौच के लिये गई थी। घटना की जानकारी उस समय हुई जब गांव की रहने वाली महिला कूड़ा डालने के लिये गई थी। घटना जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.