scriptराष्ट्र निर्माण में जुटे समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ें – रमापति शास्त्री | Add every section of society to the party in nation building - Ramapati Shastri | Patrika News

राष्ट्र निर्माण में जुटे समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ें – रमापति शास्त्री

locationउन्नावPublished: Jul 06, 2019 08:42:06 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– संगठन पर्व 2019 का शुभारंभ
– अशोक बाजपेई, मोहसिन रजा, साक्षी महाराज सहित विधायकों ने लिया भाग

भाजपा सदस्यता अभियान

राष्ट्र निर्माण में जुटे समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ें – रमापति शास्त्री

उन्नाव. हमें राष्ट्र निर्माण में जुटे समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ना है। न्यू इंडिया के निर्माण के लिए भाजपा को सशक्त करें। आज पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जन्मदिन है। उनका नारा था चरैवेति चरैवेति…..जो व्यक्ति जितना चलता है उसका उतना मुकद्दर चलता है। प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने भाजपा सदस्यता अभियान को शुरुआत करते हुए उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम आज के दिन यह संकल्प लें की उन्नाव जिले की सदस्यता पूरे उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक होगी। भगवान श्री राम को चक्रवर्ती सम्राट कहा जाता है क्योंकि उन्होंने अयोध्या का राजा ना बन कर जंगल का राजा बनना स्वीकार किया और समाज के अंतिम पायदान के लोगो का साथ लेकर न्याय स्थापित किया।

शीर्ष तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ता करेगा

राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने सदस्यता अभियान के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी ने जो अपना परचम लहराया है। उसके पीछे पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी को शीर्ष पर पहुंचाया है। किंतु इसको शीर्षस्थ तक पहुंचाने का काम पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता करेगा। सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलते हुए हमें समाज के हर वर्ग हर तबके के लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करना है।

सांसद विधायकों ने कार्यक्रम को किया संबोधित

सदस्यता अभियान को सांसद डॉ स्वामी साक्षी महाराज, संगठन प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य अशोक बाजपेई, जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर, सदर विधायक पंकज गुप्ता, मोहान विधायक बृजेश कुमार रावत, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, पुरवा विधायक अनिल सिंह, चुनाव प्रभारी अजीत प्रताप सिंह, सहप्रभारी अवनीश सिंह ने भी संबोधित किया।

मिसकॉल देख कर ग्रहण की सदस्यता

जिलाअध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने बताया कि सदस्य बनने के लिए कोई भी व्यक्ति टॉल फ्री नंबर 8980808080 पर मिस्डकॉल देना है। इसके लिए पर्चा व पत्रक भी छापा गया है, जिसे भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जनसंपर्क कर भरवाकर सदस्यता दिलाएंगे। हमने उन्नाव में पांच लाख नए सदस्य का लक्ष्य निर्धारित किया है। मंच एवं हाल में मौजूद सभी ने सदस्यता नम्बर पर मिस्ड कॉल कर सदस्यता ग्रहण की।

कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित

भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर किया गया है। लोकसभा चुनाव में हुई भारी जीत के चलते आए हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अंग वस्त्र भेंट कर कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, राज्यमंत्री मोहसिन रजा, सांसद डॉ स्वामी साक्षीजी महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर, जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटियार एवं मौजूद सभी विधायकों द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश शासन में राज्य मंत्री मोहसिन खान, जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, सदर विधायक पंकज गुप्ता, आनंद अवस्थी, सदस्यता प्रभारी विपिन मिश्रा, अनुराग अवस्थी, अरुण कुमार दीक्षित, किरन सिंह, सरोज सिंह, विमला कुरील, मीडिया प्रभारी विजय द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो