उन्नाव

यूपी उपचुनाव : सांसद साक्षी महाराज – बांगरमऊ में ऊपर से थोपा गया bjp प्रत्याशी

– फेसबुक के पोस्ट पर टिप्पणी कर रहे थे साक्षी महाराज

उन्नावOct 14, 2020 / 08:06 am

Narendra Awasthi

सांसद साक्षी महाराज ने कहा – ऊपर से थोपा गया प्रत्याशी…

उन्नाव. अपने बयानों से विवादों में रहने वाले साक्षी महाराज इस बार फेसबुक की पोस्ट पर टिप्पणी करके चर्चा में आ गए। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को ऊपर से थोपा गया बता कर कहा है कि भगवान इज्जत रखें। उन्होंने आगे लिखा कि पार्टी में उनकी सलाह की कोई कीमत नहीं है। देर शाम साक्षी महाराज द्वारा की गई टिप्पणी का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद बांगरमऊ विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की अंदरूनी लड़ाई सामने आ गई।

साक्षी महाराज व श्रीकांत कटियार बीच विवादों का पुराना नाता

उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज और पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटियार के बीच विवाद इसके पूर्व भी सामने आ चुका है। जब जिलाध्यक्ष रहते हुए श्रीकांत कटियार ने सांसद साक्षी महाराज को नोटिस जारी किया था। नोटिस के जवाब में साक्षी महाराज ने तत्कालीन जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार पर मानहानि का दावा कर दिया था। 2017 में हुई इस घटना के बाद आज एक बार फिर साक्षी महाराज और पूर्व जिलाध्यक्ष के बीच का विवाद सामने आ गया।

क्या है साक्षी महाराज की पूरी टिप्पणी

गलत ही सही पर पार्टी का निर्णय है कि ऊपर से थोपा गया है खैर भगवान इज्जत रखें, यही प्रार्थना कर सकता हूं। मेरी भी सलाह की कीमत नहीं रही पार्टी में।

Home / Unnao / यूपी उपचुनाव : सांसद साक्षी महाराज – बांगरमऊ में ऊपर से थोपा गया bjp प्रत्याशी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.