scriptआगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक महिला की मौत, डेढ़ दर्जन घायल | Agra Lucknow Express way Accident: one killed, many pilgrim injured | Patrika News

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक महिला की मौत, डेढ़ दर्जन घायल

locationउन्नावPublished: Aug 08, 2022 10:28:31 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसमें बैठे डेढ़ दर्जन तीर्थयात्री घायल हो गए। जो कन्नौज से बाराबंकी जा रहे थे। जिला अस्पताल में गंभीर रूप से घायल एक महिला की मौत हो गई। वहीं कई को जिला अस्पताल से कानपुरी कर दिया गया है। घटना के समय सभी तीर्थयात्री झपकी ले रहे थे। जिससे घटना की जानकारी किसी को नहीं हो पाई।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक महिला की मौत, डेढ़ दर्जन घायल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक महिला की मौत, डेढ़ दर्जन घायल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उसमें बड़ा हादसा हो गया। जब तीर्थयात्रियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची यूपीडा व स्थानीय पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में एक महिला यात्री की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी दिनेश त्रिपाठी भी सुबह घटनास्थल पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर घायल यात्रियों से बातचीत की। एक महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई है। जबकि गंभीर रूप से घायलों को कानपुर रिफर कर दिया गया है। जिसमें से कई की हालत काफी गंभीर है।

 

 

घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवखरी गांव के पास की है। कन्नौज के तिर्वा से बाराबंकी दर्शन करने के लिए जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलट गया। ट्राली पलटते ही मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। यूपीडा की टीम भी मौके पर पहुंच गई। देर रात हुई घटना में लगभग डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए। इस संबंध में लाल सिंह पाल पुत्र शिव लाल निवासी तिर्वा कन्नौज ने बताया कि आगरा एक्सप्रेस वे से ट्रैक्टर ट्राली में बैठ कर बाराबंकी जा रहे थे। ट्राली में लगभग 25 से 30 यात्री सवार थे। तीर्थ यात्रियों ने बताया कि हादसा कैसे हुआ यह उन्हें नहीं मालूम है।

 

 

दिनेश त्रिपाठी भी पहुंचे स्वास्थ्य केंद्र

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी दिनेश त्रिपाठी आज सुबह घटनास्थल पर पहुंच गए। स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर घायल मरीजों से बातचीत की। तीर्थयात्री विश्वनाथ ने बताया कि घटना कैसे हुई उन्हें नहीं मालूम। अंदर बैठे थे। जिला अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो