scriptपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महिलाओं के कपड़े छीनने वालों को बताया बीजेपी का अनुशासित सिपाही, बोले प्रशासन से कोई शिकायत नहीं | Akhilesh Yadav attack on Yogi rule | Patrika News

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महिलाओं के कपड़े छीनने वालों को बताया बीजेपी का अनुशासित सिपाही, बोले प्रशासन से कोई शिकायत नहीं

locationउन्नावPublished: Jul 21, 2021 04:40:41 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– पूर्व मंत्री मनोहर लाल की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए आए थे अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महिलाओं के कपड़े छीनने वालों को बताया बीजेपी का अनुशासित सिपाही, बोले प्रशासन से कोई शिकायत नहीं

Patrika

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. पूर्व मंत्री मनोहर लाल की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे अखिलेश यादव ने आज योगी सरकार पर जमकर कटाक्ष किया उन्होंने कहा कि हमें प्रशासन से कोई शिकायत नहीं है। इस मौके पर उन्होंने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान पत्रकार की हुई पिटाई पर भी विचार व्यक्त किया और उन्होंने कहा या पत्रकार बहुत बहादुर है। उन्होंने उससे मिलने के लिए कहा इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मनोहर लाल की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद अन्नू टंडन सहित अन्य नेता मौजूद थे।

 

अखिलेश यादव ने कहा कि हमें प्रशासन से कोई शिकायत नहीं है। जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में पूरी दुनिया ने देखा की बीजेपी के अनुशासित सिपाहियों ने महिलाओं के कपड़े तक छीन लिए इसलिए हमें प्रशासन से कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने पत्रकार से मिलने के लिए कहा बोले पत्रकार बहुत बहादुर है। तुम इतने बहादुर हो जो जिसने तुम्हारा अपमान किया। उसे तुमने अपनी खबरों से झुका दिया। अपने स्वागत से गदगद अखिलेश यादव ने कहा कि जब प्रोटोकोल खत्म होगा तो यहां लाखों लोगों की जनसभा यहां पर होगी। भाजपा कोरोनावायरस से हो रही मौतों का जिम्मेदार है। भाजपा ना दवाई दिला सकी, ना इलाज करा सकी। सपा शासन में अगर एंबुलेंस ना चलाई होती तो एंबुलेंस भी ना मिलता है। भाजपा ने लोगों की सास छीन ली, तड़प तड़प कर लोग मर रहे हैं। मदद के समय भाजपा चुनाव लड़ रही थी। इस मौके पर पूर्व सांसद अन्नू टंडन सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो