scriptअखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी योजना पर लगा ग्रहण, किसानों का… | Akhilesh Yadav's ambitious plan, occupation of farmers | Patrika News

अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी योजना पर लगा ग्रहण, किसानों का…

locationउन्नावPublished: Dec 20, 2018 10:48:37 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी योजना ट्रांस गंगा सिटी विवादों में रही, आज किसान संगठनों ने यूपीएसआईडीसी के स्थानीय साइड ऑफिस पर कब्जा कर लिया

अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी योजना ट्रांस गंगा सिटी विवादों में रही, आज किसान संगठनों ने यूपीएसआईडीसी के स्थानीय साइड ऑफिस पर कब्जा कर लिया

अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी योजना पर लगा ग्रहण, किसानों का…

उन्नाव. अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी योजना का विवादों से पीछा नहीं छूट रहा है। कानपुर से सटे ट्रांस गंगा सिटी के साइड ऑफिस पर किसानों ने हमला बोल कर अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में बातचीत करते हुए किसान नेता हीरेंद्र निगम ने बताया कि इसके पूर्व भी यूपीएसआईडीसी के साइट ऑफिस पर कब्जा कर चुके थे। लेकिन जिला प्रशासन के हस्तक्षेप व आश्वासन के बाद कब्जा छोड़ा गया था। लेकिन किसानों की मांग नहीं मानी गई। गौरतलब है विगत डेढ़ वर्षो से अपनी जमीन के लिए किसान आंदोलित है। ट्रांस गंगा सिटी के अंतर्गत लिए गए भूमि के खिलाफ किसान लगातार धरना प्रदर्शन करते चले आ रहे हैं।

 

समस्या के समाधान के बाद छोड़ा जाएगा कब्जा

किसान नेता हीरेंद्र निगम ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ कई बार बातचीत हुई। लेकिन उनकी मांगो पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की हुई। किसानों की समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई है। आज किसानों ने साइड ऑफिस पर अपना कब्जा एक बार फिर कर लिया है। श्री निगम ने कहा कि अब इस पर कब्जा तब तक नहीं छोड़ा जाएगा, जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो