scriptसाक्षी महाराज ने अखिलेश यादव के बयान को लाल पीला होना बताया, बोले नीला भी मिल जाए तो हमें कोई फर्क नहीं | Akhilesh Yadav statement, Sakshi Maharaj said natural to be angry | Patrika News

साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव के बयान को लाल पीला होना बताया, बोले नीला भी मिल जाए तो हमें कोई फर्क नहीं

locationउन्नावPublished: Oct 31, 2021 08:53:45 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

– विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए जुबानी जंग जारी है। अखिलेश यादव के बयान लाल-पीली टोपी की एकता और खदेड़ा हाेई के बयान पर साक्षी महाराज ने कहा लाल पीला होना स्वाभाविक है, नीला भी मिल जाए तो हमें कोई परेशानी नहीं। पूरे देश में भाजपा का शासन है।

साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव के बयान को लाल पीला होना बताया, बोले नीला भी मिल जाए तो हमें कोई फर्क नहीं

Pattrika

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. साक्षी महाराज ने कहा कि कि जब पूरे देश में भाजपा ही भाजपा है तो समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव लाल पीले तो होंगे। अगर नीला भी उनके साथ आ जाए तो हमें कोई परेशानी नहीं है। स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित दीपोत्सव मेले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए साक्षी महाराज ने उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और अटक से कटक तक भाजपा ही भाजपा है।

बीजेपी में हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई का सम्मान

साक्षी महाराज ने एक बार फिर सपा बसपा और कांग्रेस को लिमिटेड पार्टी बताया बोले बीजेपी सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। यहां पर हिंदू, मुसलमान, सिख, इसाई सभी का सम्मान है। अपने विषय में बोलते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि साढ़े आठ साल की उम्र में हिमालय पर्वत पर तपस्या करने चला गया था। पता नहीं राजनीति में कैसे आ गया? फिर खुद ही जवाब भी देते हुए बोले कि शायद राम मंदिर के निर्माण के लिए राजनीति में आना पड़ा।

यह भी पढ़ें

2020 बैच के कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना में मौत, महिला कांस्टेबल घायल

योगी मोदी के शासन में न्याय नहीं मिला तो फिर…

लखीमपुर घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि आरोप लगा देने मात्र से कोई दोषी नहीं हो जाता है। यदि मोदी योगी की सरकार में न्याय नहीं मिला तो फिर कोई सरकार न्याय नहीं दे सकती है। राकेश टिकट द्वारा संसद भवन के सामने अनाज बेचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब वह डकैत बन गए हैं। सदन के सामने कोई मार्केट नहीं है। जहां खरीदारी होती हो। अनाज बेचने के लिए मंडिया बनाई गई है। वहां ले जाए। साक्षी महाराज ने पाकिस्तान की जीत पर खुशियां मनाने के सवाल पर बोले यह है मोनी बाबा का भारत नहीं है। भारत की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों के साथ शासन सख्ती से निपटेगा। साक्षी महाराज रामलीला मैदान में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो