scriptअखिलेश व सीएम योगी ने इन पत्रकारों की मौत पर प्रकट किया शोक | Akhilesh Yadav Yogi Adityanath mours death of Journalist in Unnao | Patrika News
उन्नाव

अखिलेश व सीएम योगी ने इन पत्रकारों की मौत पर प्रकट किया शोक

पत्रकारों की मौत पर उमड़ा जनसैलाब सबकी हुई आंखें नम.

उन्नावSep 22, 2017 / 08:47 pm

Abhishek Gupta

Journalist Death

Journalist Death

उन्नाव. पुरवा उन्नाव मार्ग पर कार की टक्कर से पत्रकारों की मौत से जनपद के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। गंगा घाट स्थित पक्के के घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर स्थानीय विधायक व भाजपा के नेता व बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे। पत्रकारों की आकस्मिक मौत पर परिजनों पर पहाड़ फूट पड़ा है। उनका रो रो कर बुरा हाल है। गौरतलब है एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल के पत्रकार आशू तिवारी के पिता भाजपा के नेता हैं। मृतकों में आशु तिवारी की उम्र लगभग 25 साल थी, इसकी 4 साल की एक लड़की है। वही कैमरामैन रणविजय सिंह की 3 लड़कियां और दो लड़के हैं। जिसका सबसे बड़ा लड़का 12 साल का है। मौके पर आए विधायकों से पत्रकारों ने आर्थिक रुप से कमजोर पत्रकारों की मदद के लिए बात की। जिस पर विधायक ने मदद का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि बीती रात लगभग 8:00 बजे पुरवा से उन्नाव आ रहे आशु तिवारी पुत्र सुनील तिवारी निवासी पी डी नगर थाना सदर कोतवाली और रणविजय सिंह 34 निवासी संभर खेड़ा मजरा नाना टीकुर थाना अजगैन की पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तोरा गांव के निकट हुई मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी। पत्रकारों की मौत की खबर जंगल में आग की तरह पूरे जिले में फैल गई। पोस्टमार्टम हाउस में सैकड़ों की संख्या में पत्रकार पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सदर विधायक पंकज गुप्ता ने रोते-बिलखते परिवार को ढांढस बंधाया और हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मृतक परिजनों को किसान बीमा के अंतर्गत मदद दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
इधर घाट पर भगवंत नगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने मृतक के अर्थी को कंधा दिया। इस मौके पर उन्होंने कैमरामैन रणविजय के परिवारजनों को आर्थिक मदद दी और एक बेटी की पढ़ाई का वचन दिया। गौरतलब है कैमरामैन रणविजय सिंह की घर की माली हालत अच्छी नहीं है। वह घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी दुर्घटना में मौत से परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा। बच्चों और पत्नी के साथ मां का रो-रो कर बुरा हाल है।
शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने वालों का उमड़ा हुजूम-

शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकार की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यूज चैनल के पत्रकार आशु तिवारी तथा कैमरामैन रणविजय के आकस्मिक निधन को अत्यन्त दुःखद बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी शोक प्रकट किया है। पोस्टमार्टम हाउस में नवाबगंज विकासखंड के प्रमुख अरुण सिंह ने पहुंचकर मृतक परिजनों को ढांढस बंधाया। वही पोस्टमार्टम हाउस में मोहान विधायक बृजेश रावत , सदर विधायक पंकज गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर स्वतंत्र कुमार सिंह कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह व अन्य लोग मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो