scriptअमित शाह ने की घोषणा, कहा किसानों को नहीं देना पड़ेगा ब्याज | Amit Shah's rally in support of Sakshi Maharaj, against Rahul gandhi | Patrika News

अमित शाह ने की घोषणा, कहा किसानों को नहीं देना पड़ेगा ब्याज

locationउन्नावPublished: Apr 25, 2019 07:09:18 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

अमित शाह की रैली में उमड़ा जनसैलाब, मंच पर जनपद के सभी विधायक सांसद व राज्यसभा सदस्य को मिली जगह

अमित शाह साक्षी महाराज

अमित शाह ने की घोषणा, कहा किसानों को नहीं देना पड़ेगा ब्याज

उन्नाव. अब किसी भी किसान से लोन पर ब्याज नहीं लिया जाएगा। इस बात का हम संकल्प लेकर आए है। 0% ब्याज पर लोन दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्थानीय रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किया। इस मौके पर निवर्तमान सांसद सहित योगी सरकार में मंत्री व जिले के विधायक, राज्यसभा सदस्य मौजूद थे। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने भी अमित शाह का स्वागत किया। लेकिन अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए मंच साझा नहीं किया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मोदी जी के डर से सपा-बसपा ने गठबंधन किया है और जितनी भी पार्टी आपस में मिल जाए। उत्तर प्रदेश में 50% वोट भाजपा को मिलने वाला है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा राहुल बाबा ने पार्टी में 3G बनाए हैं। पहला जी गांधी, दूसरा जी गांधी और तीसरा जी भी गांधी है। तीनों जी गांधी परिवार के ही हैं। जबकि भाजपा ने भी 3G बनाए हैं पहला गांव का दूसरा, जी गंगा को निर्मल करने का और तीसरा जी गौ माता की रक्षा का है। इस मौके पर अमित शाह ने राहुल गांधी को राहुल बाबा कहते हुए नकल किया कि जोर से चिल्लाने पर झूठी बात भी क्या सच होती है। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा पूछते हैं मोदी जी आपने क्या किया। राहुल बाबा हमारा हिसाब मांगते हैं। अभी हमारा तो 5 साल और योगी जी का 2 साल हुआ है। मैं राहुल गांधी को हिसाब देने नहीं आया हूं।लेकिन उन्नाव की जनता को हिसाब जरूर दूंगा। इस मौके पर अमित शाह ने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाया और कहा कि राहुल बाबा हम से हिसाब मांगते हैं। मेरे पास 133 योजनाओं की सूची है जिसे आम लोगों के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने लागू किया है। कार्यक्रम को सांसद डॉ स्वामी साक्षजी महाराज, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश तिवारी, विधायक पंकज गुप्ता, विधायक बृजेश कुमार रावत, विधायक बम्बालाल दिवाकर, विधायक अनिल सिंह ने भी संबोधित किया। प्रदेश शासन में जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, मंत्री स्वाति सिंह, राज्यसभा सदस्य अशोक बाजपेई, विजय द्विवेदी, दुर्गेश सिंह चंदेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो