scriptमोदी सरकार ने 4 सालों में देश को 40 साल पीछे कर दिया : अन्नू टंडन | annu tondon statement on unnao developement up hindi news | Patrika News

मोदी सरकार ने 4 सालों में देश को 40 साल पीछे कर दिया : अन्नू टंडन

locationउन्नावPublished: May 12, 2018 07:19:02 am

मोदी सरकार के 4 साल के कार्यकाल में देश के व्यापारी, किसान, कर्मचारी, शिक्षक सभी वर्ग हाल बेहाल हो गये।

unnao

उन्नाव. मोदी सरकार के 4 साल के कार्यकाल में देश के व्यापारी, किसान, कर्मचारी, शिक्षक सभी वर्ग हाल बेहाल हो गये। देश विकास के अकाल से ग्रस्त हो गया। उक्त विचारपूर्व सांसद अन्नू टण्डन जी ने सफीपुर व सदर विधानसभा के पीखी, दरौली, कंजौरा, देवारा, पावा, गुरूधरी, करोवन, सलेमपुर आदि क्षेत्रीय गांव के भ्रमण के दौरान जनता से संवाद करते हुये कही। लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। पूर्व सांसद अन्नू टंडन के दौरे में लगातार जारी है। कांग्रेस के पूर्व सांसद लगातार भाजपा पर आक्रमण प्रहार कर रही है। इसी क्रम में पूर्व सांसद ने सरोसी विकासखंड के कई गांवों का दौरा किया और उपस्थित जन समुदाय के बीच कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाते हुए मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किया। इस मौके पर उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।


विद्युतीकरण, रोजगार कांग्रेस सरकार की देन

पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि गांव-गांव बिजली पहुंचाने के लिये राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना का काम हो या गांव को मनरेगा देकर विकास सभी कार्य कांग्रेस शासन द्वारा शुरू किए गए थे। जिनके माध्यम से मोदी सरकार अपने कार्यकाल को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि गांव के मजदूर किसान को रोजगार उपलब्ध कराने का काम हो या सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल कालेज का प्रबंध हो या प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से आवागमन सुगम करने जैसी आदि विकासपरक योजना आदि कार्य भी कांग्रेस सरकार द्वारा तैयार की गई। पूर्व सांसद ने जोरदार शब्दों में मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा विगत 4 सालों में केन्द्र की भाजपा सरकार ने विकास में बढ़ रहे कदमों को रोककर देश को 40 साल पीछे धकेलने का काम किया। पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने आगे कहा कि हम भाजपा सरकार में इस तानाशाही का पुरजोर विरोध करते रहेंगे व मेरे व्यक्तिगत स्तर पर जो भी सेवा जिले की जनता को दे सकूंगी, देती रहूंगी। क्योंकि उन्नाव मेरा घर है। भ्रमण के दौरान पूर्व सांसद अन्नू टण्डन जी का स्वागत ग्रामीणों ने फूल मालाओं से किया।क्षेत्रीय दौरे में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय निगम, अनूप कुमार मेहरोत्रा, रामकरन यादव, विजय शंकर त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस सदस्य विवेक शुक्ला, विजय त्रिपाठी, मान कुमार, अब्दुल्ला, राम सेवक, आदित्य, मुन्ना, कमलेश कुमार, विपिन त्रिपाठी, दीपक श्रीवास्तव, सचिन शुक्ला, गुड्डू, के0पी0 शुक्ला, अदरसी लाल, अमन शुक्ला, कृष्ण कुमार, कल्लू प्रधान, अजय, शैलेन्द्र, आदि लोग उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो