scriptमहिलाओं में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता आई | Awareness about their rights in women | Patrika News

महिलाओं में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता आई

locationउन्नावPublished: Dec 08, 2018 09:37:42 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति विधानमंडल दल उत्तर प्रदेश के सभापति ने कहा कि निर्दोष पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं

महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति विधानमंडल दल उत्तर प्रदेश

महिलाओं में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता आई

उन्नाव. महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति विधानमंडल दल उत्तर प्रदेश की सभापति श्रीमती संगीता ने कहा कि निर्दोष पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी जांच करने के बाद वह अपनी रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेंगी। उन्होंने कहा कि अब सरकार के साथ साथ महिलाएं भी जागरूक हो रही हैं। जब महिलाएं सशक्त होंगे तभी हमारा देश भी सशक्त होगा।

 

महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के संबंध में सभापति ने कहा कि इस प्रकार के मामलों में चाहे महिलाओं के साथ जुड़े मामले हो या बच्चों के साथ तुरंत एक्शन लेना चाहिए। जैसे ही पुलिस के पास घटना के संबंध में तहरीर दी जाए। वैसे ही मुकदमा पंजीकृत होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं करती है तो निंदनीय है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस मौके पर थाने में एक परिवार के साथ हुई मारपीट का मामला भी उठा। जिस पर उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्ति बच नहीं पाएंगे। इस मौके पर उनके साथ समिति के सदस्य लीलावती कुशवाहा व सुषमा पटेल भी मौजूद थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो