उन्नाव

UP assembly by-election 2020 – भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा की

– बांगरमऊ उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा

उन्नावOct 13, 2020 / 06:05 pm

Narendra Awasthi

बांगरमऊ चुनाव 2020 – भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा की

उन्नाव. बहुप्रतीक्षित विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने बांगरमऊ से पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटियार को टिकट दिया है टिकट की घोषणा के साथ ही अटकलों का दौर समाप्त हुआ। इसके साथ ही भाजपा ने अन्य सीटों पर भी प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

बांगरमऊ विधानसभा उपचुनाव

बांगरमऊ विधानसभा में मतदाताओं की कुल संख्या 338903 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 185357 और महिला मतदाताओं की संख्या 153516 है। इसमें थर्ड जेंडर की संख्या 30 है। पार्टी प्रत्याशियों के विषय में चर्चा की जाए तो कांग्रेस ने आरती बाजपेई पर एक बार फिर टिकट दिया है। वही बसपा ने महेश पाल को प्रत्याशी बनाया है। जिन्होंने आज अपना नामांकन भी करा लिया। प्रमुख पार्टियों में समाजवादी पार्टी व भाजपा के प्रत्याशी का इंतजार था। भाजपा ने श्रीकांत कटियार को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिसके साथ ही पार्टी के अंदर चल रहे उठापटक को भी थामने का काम किया गया। श्रीकांत कटियार जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी उपस्थिति जनपद में दर्ज करा चुुके हैैं।

Home / Unnao / UP assembly by-election 2020 – भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा की

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.