घटना हरदोई कानपुर रोड पर वजीर गंज के पास की है। विजय पांडे (40) पुत्र जय शंकर निवासी काली मिट्टी दबौली मार्ग थाना फतेहपुर चोरासी, तुलसी राम (45) पुत्र सीता राम निवासी देवरिया, सूर्य बली (42) पुत्र काली चरण निवासी गोरी मऊ शामिल हैं। बताते है कि तीनों होमगार्ड उन्नाव से ड्यूटी कर वापस आज बाइक पर अपने घर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक ने कोतवाली सफीपुर क्षेत्र के उन्नाव हरदोई मार्ग पर वजीर गंज के पास बाइक में जोर दार टक्कर मार दी। जिससे तीनों होमगार्ड गम्भीर रूप से घायल हो गए।
क्षेत्राधिकारी में भर्ती कराया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्राधिकारी सफीपुर वंदना सिंह ऑफिस आ रही थी। उन्होंने रास्ते में घायलों को देखा तो रुक कर उनकी मदद की। तीनो होमगार्डों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहाँ पर डॉक्टरों ने विजय व तुलसी राम की गम्भीर हालत देखते जिला अस्पताल रिफर कर दिया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। क्षेत्राधिकारी द्वारा होमगार्ड के 3 घायल जवानों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए जाने की चर्चा जोरों पर है। जो भी सुनता है क्षेत्राधिकारी वंदना सिंह की तारीफ करता है।