scriptभाजपा त्रिपुरा व नागालैण्ड के विधान सभा चुनाव में मिली जीत पर मना रही विजय दिवस | BJP celebrate Victory Day in assembly election | Patrika News

भाजपा त्रिपुरा व नागालैण्ड के विधान सभा चुनाव में मिली जीत पर मना रही विजय दिवस

locationउन्नावPublished: Mar 05, 2018 10:16:20 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

त्रिपुरा और नागालैंड में मिली जीत से भाजपाइयों में खुशी की लहर है जगह-जगह जश्न मनाने का दौर जारी है एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई दे रहे हैं।

BJP celebrate Victory Day in assembly election

उन्नाव. त्रिपुरा और नागालैंड में मिली जीत से भाजपाइयों में खुशी की लहर है जगह-जगह जश्न मनाने का दौर जारी है एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाई दे रहे हैं। विधायकों ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ 24 – 24 घंटे बूथों पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के दम पर यह जीत मिली है। विजय दिवस के रूप में नगर सहित जनपद के सभी मंडलों में मनाया गया। जिसमें निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यकारिणी ने भी सहभागिता की। गौरतलब है भारतीय जनता पार्टी त्रिपुरा व नागालैण्ड के विधान सभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर विजय दिवस मना रही है।

24 घंटे कार्य करने का नतीजा है त्रिपुरा व नागालैण्ड में भगवा ध्वज

विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीकान्त कटियार ने कहा है कि यह जीत भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व संगठन के देवतुल्य कार्यकर्ताओ द्वारा निरंतर बूथो पर 24 – 24 घंटे कार्य करने का नतीजा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व उनके बीच पूर्ण कालिक समय देने वाले ऐसे प्रवासी बन कर कार्य किया है। जिसके कारण त्रिपुरा व नागालैण्ड में भगवा ध्वज फहराया गया है। इस मौके पर उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 मे जिले के सभी बूथो पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की शपथ दिलाई गई।

भाजपा का विस्तार पूरे देश में होगा

फतेहपुर चौरासी मंडल में बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि सदन में सरकार गिरते समय अटल बिहारी बाजपेयी के कहे गए वो शब्द मुझे झकझोरते रहते है कि एक दिन वो भी आएगा जब भारतीय जनता पार्टी का पूरे भारत पर विस्तार होगा। मुझे यकीन है वो दिन ज्यादा दूर नही है।

नरेंद्र मोदी ने अंत्योदय का सपना साकार किया

नगरमंडल में सदर विधायक आवास पर मिष्ठान वितरित करते हुए विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी ने जो अंतोदय का नारा दिया। वह करके दिखाया। नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जनता ने सराहना की। योजनाओं को भाजपा संगठन द्वारा कार्यकर्ताओ ने जन जन तक पहुंचाया। तभी आज वर्षो बाद दोनों प्रदेशो में ऐतिहासिक जीत मिली है। मंडलों के अध्यक्ष नगर मण्डल से सुशील तिवारी, गंगाघाट से अंकुर शुक्ला, सरोसी से अमित त्रिपाठी, अचलगंज से अजय बाजपाई, सफीपुर से सतगुरु मिश्रा, फतेहपुर चौरासी मण्डल से विकास कुमार पटेल, पुरवा से रजनीश वर्मा, नवाबगंज से राजेंद्र द्विवेदी, मोहान से विनोद सिंह के नेतृत्व विजय दिवस मनाया गया इस मौके पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसी प्रकार के आयोजन अन्य मंडलों में भी आयोजित किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो