scriptउन्नाव भाजपा जिलाध्यक्ष के शरीर में सिलेंडर के टुकड़े घुसे, गंभीर रूप से घायल | BJP district president injured | Patrika News

उन्नाव भाजपा जिलाध्यक्ष के शरीर में सिलेंडर के टुकड़े घुसे, गंभीर रूप से घायल

locationउन्नावPublished: Aug 13, 2019 10:49:58 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

– लखनऊ मीटिंग जाने की तैयारी में थे
– सड़क किनारे फटा सिलेंडर और भाजपा जिलाध्यक्ष
– लखनऊ मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे जिलाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटिहार

उन्नाव भाजपा जिलाध्यक्ष के शरीर में सिलेंडर के टुकड़े घुसे, गंभीर रूप से घायल

उन्नाव. लखनऊ मीटिंग में शामिल होने की तैयारी में भाजपा जिला अध्यक्ष सड़क किनारे अपने साथियों के साथ खड़े होकर चाय पी रहे हैं थे। वहीं पास में ट्रक ड्राइवर छोटे सिलेंडर में खाना बना रहा था। अचानक उसमें आग लग गई। जिसे ड्राइवर में सड़क की तरफ फेंक दिया। ढाबे की सिलेंडर आता देख जिलाध्यक्ष अपने साथियों के साथ भागने का प्रयास किया। लेकिन सिलेंडर फट गया और उसके टुकड़े जिला अध्यक्ष के शरीर में घुस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि जिलाध्यक्ष के शरीर में कई जगह सिलेंडर के टुकड़े घुस गए हैं।

जिलाध्यक्ष की हालत गंभीर

भाजपा मीडिया प्रभारी विजय द्विवेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार अपने साथी डीसीएफ चेयरमैन पुत्तीलाल गौतम, मनीष गुप्ता के साथ लखनऊ में आयोजित बैठक में शामिल होने आगरा एक्सप्रेस वे से जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ड्राइवर अपना ट्रक किनारे खड़ा करके सिलेंडर में खाना पका रहा था। तभी उस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने सिलेंडर को उठाकर सड़क की तरफ फेंक दिया। कुछ ही दूरी पर जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार अपने साथियों साथ खड़े थे। सिलेंडर को लुढ़कते हुए अपनी तरफ आता देख श्रीकांत कटियार, मनीष गुप्ता पुत्तीलाल गौतम करीब दो सौ मीटर दूर भागे। लेकिन दुर्भाग्य से वह सिलेंडर फट गया। उस सिलेंडर के टुकड़े श्रीकांत कटियार और मनीष गुप्ता के शरीर में जा धंसे। श्रीकांत कटियार के गले के नीचे और एक गाल में सिलेंडर के टुकड़े लग जाने उनकी हालत गंभीर हो गई। वही मनीष गुप्ता भी घायल है। सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। भाजपा के दुर्गेश सिंह चंदेल ने बताया कि वालों ट्रामा सेंटर लखनऊ पहुंच रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो