scriptअपराधियों के साथ संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी – पंकज सिंह | BJP leader Pankaj says criminals will not be spared in Unnao | Patrika News

अपराधियों के साथ संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी – पंकज सिंह

locationउन्नावPublished: Sep 13, 2017 09:49:20 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

अपराधियों के साथ उनको संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी प्रदेश शासन सख्त कार्रवाई करेगी। कानून व्यवस्था सुधारने के नाम पर हम जातिवाद धर्म नहीं देखते हैं।

Pankaj Singh

Pankaj Singh

उन्नाव. अपराधियों के साथ उनको संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी प्रदेश शासन सख्त कार्रवाई करेगी। कानून व्यवस्था सुधारने के नाम पर हम जातिवाद धर्म नहीं देखते हैं। बल्कि कानून की भाषा कार्य में कार्य होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि अपराध अब अपराध करने वाला ही नहीं अपराधियों को संरक्षण देने वाले के साथ भी अपराधी जैसा बर्ताव किया जाएगा। स्थानीय निराला प्रेक्षा गृह में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंत्री युवा नोएडा विधायक पंकज सिंह ने उक्त विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि अब अमन-चैन बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा के गुंडे अपराध करके अपने आप को बचाते थे। अब अपराधियों को संरक्षण देने की कोई सोच नहीं सकता। पंकज सिंह ने कहा कि पिछड़े और दलितों को आरक्षण के नाम पर ठगा गया है। उत्तर प्रदेश के 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया। जिसमें यह नहीं देखा गया कि कौन हिंदू है कौन मुसलमान। भारतीय जनता पार्टी ने सभी लोगों को आगे बढ़ने और समाज में सेवा करने का अवसर दिया है।
पंकज सिंह ने कहा कि जब हम लोग भोले बाबा और जय श्रीराम के नारे लगाते हैं, तो इन लोगों को आपत्ति होती है। सरकारों द्वारा मदद देने के नाम पर भी चेहरा और भेदभाव किया जाता था। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक व भाजपा महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि जिला अध्यक्ष के साथ ऋण मोचन कार्यक्रम में किस तरह का व्यवहार किया गया है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है जानकारी करके आगे की रूपरेखा बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि आरक्षण का लाभ केवल ऊंचे पद पर बैठे लोगों को मिला है। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग में क्रीमी लेयर को बढ़ाया गया है जिसे 6 लाख 8 लाख कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग को भी एक संवैधानिक दर्जा देने की बात कह रही हैै। जिससे इस पिछड़े वर्ग में सभी लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सिद्धांत है वह सबका साथ सबका विकास करती है। वह सबको साथ लेकर चलती है। इसलिए विकास की ऐसी डगर चुनती है जिसमें सबका विकास हो। कार्यक्रम को विधायक बंबा लाल दिवाकर सेंगर, सदर विधायक पंकज गुप्ता के साथ अन्य कई लोगों ने संबोधित किया।
पूर्व विधायक ने कहा दलित होने के कारण रोका गया जिला अध्यक्ष को
इसके पूर्व ऋण मोचन कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटिहार के प्रवेश पर रोक लगाए जाने पर पूर्व विधायक सुंदरलाल लोधी ने कहा कि यदि वह दलित ना होते तो उन्हें ना रोका जाता है इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनपद का चकबंदी अधिकारी जनपद के सांसद साक्षी महाराज को नहीं पहचानता है सुंदर लाल लोधी ने कहा कि यह पूछने पर कि क्या तुम यहां के विधायकों को जानते हो तो उसने बताया कि नहीं मैं विधायकों को भी नहीं जानता है जिस जिले का अधिकारी सांसद और विधायक को नहीं जानता है। वहां की स्थिति बहुत ही दयनीय होती है। वह आम आदमी का काम वह उसे क्या पहचानेगा। गौरतलब है ऋण मोचन कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटियार को स्थानीय पुलिस व अधिकारियों ने मंच पर जाने से रोक दिया था। जिसके इस दौरान दोनों पक्षों में काफी मुहा चाही भी हुई थी। परंतु जिलाध्यक्ष को वापस आना पड़ा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो