उन्नाव

भाजपा विधानसभा प्रभारी ने अपने खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री आवास पर दी आत्मदाह की धमकी, मचा हड़कंप

– मुख्यमंत्री स्तर से आई जांच में हो रही लीपापोती से नाराज मंडल अध्यक्ष ने कहा पार्टी के लिए रात दिन एक कर सकता हूं तो स्वयं के लिए हमेशा के लिए मर सकता हूं
– भाजपा नेता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी व डाक्टरों पर लगाया गंभीर आरोप

उन्नावAug 25, 2019 / 05:17 pm

Narendra Awasthi

भाजपा विधानसभा प्रभारी ने अपने खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री आवास पर दी आत्मदाह की धमकी, मचा हड़कंप

उन्नाव. भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी दुर्गेश राठोर ने खून से लिखे अपने पत्र में मुख्यमंत्री आवास आत्मदाह करने की की जानकारी देते हुए बताया कि जब मैं पार्टी के लिए दिन-रात मर सकता हूं तो न्याय लेने के लिए जीवन भर के लिए मर सकता हूं। घटना के संबंध में दुर्गेश राठोर ने बताया कि मेरे बेटे का जन्म बिगत 6 जून 2019 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में हुआ था। प्रसव के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से नवजात को काफी चोट आ गई थी। जिसकी पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मुख्यमंत्री के आदेश से मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास जांच आई। उन्होंने बताया कि सीएमओ के ऊपर पहले से ही इतने ज्यादा भ्रष्टाचार के आरोप हैं कि उनसे न्याय की आशा करना बेकार है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर भी विश्वास ना होने के कारण मैंने आत्मदाह की नोटिस दे रखी थी। मुख्यमंत्री भी संबंध में जानकारी रखते हैं।

 

बयान के दौरान भी मनमानी

दुर्गेश राठोर के अनुसार इधर जांच के दौरान जब बयान का समय आया तो मैंने जल्दी बाजी में मैंने जो शिकायत पहले दे रखी थी उसमें परिवर्तन करना चाहता था। लेकिन जांच अधिकारी व सीएमओ ने उसमें किसी प्रकार का परिवर्तन करने नहीं दिया। मनचाहे तरीके से होने बयान लिखवाया है। अब कहते हैं डॉक्टर बेगुनाह है। तुम्हें दो चार लाख रुपए चाहिए ले लो। इन पर अविश्वास होने के कारण मैंने जिला अधिकारी से जांच के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग करने की अनुमति मांगी थी। लेकिन नहीं करने दिया गया।

 

सीएमओ कार्यालय की जगह मुख्यमंत्री आवास पर करूंगा आत्मदाह

उन्होंने बताया कि अगर मुझे न्याय नहीं मिलता है तो मजबूरन मुझे भ्रष्टाचारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की जगह मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह कर लूंगा। क्योंकि प्रशासन को चलाने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की है। भारतीय जनता पार्टी का ओबीसी प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष वह विधानसभा प्रभारी भी है। जब पार्टी के लिए मैं मर सकता हूं तब न्याय के लिए तो मैं हमेशा के लिए अपनी जान दे सकता हूं। विधानसभा प्रभारी के खून से से लिखे पत्र के सामने आने के बाद हड़कंप मचा है।

Home / Unnao / भाजपा विधानसभा प्रभारी ने अपने खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री आवास पर दी आत्मदाह की धमकी, मचा हड़कंप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.