scriptविधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा पदाधिकारी को बताया समाज और सरकार के बीच का पुल | BJP padadhikari, bridge between society and government | Patrika News

विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा पदाधिकारी को बताया समाज और सरकार के बीच का पुल

locationउन्नावPublished: Feb 23, 2020 08:52:45 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– परिचयात्मक बैठक में उपस्थित हुए सांसद व विधायकगण
– साक्षी महाराज ने पूर्ण सहयोग का वादा किया

विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा पदाधिकारी को बताया समाज और सरकार के बीच का पुल

विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा पदाधिकारी को बताया समाज और सरकार के बीच का पुल

उन्नाव. हर भाजपाई भारत माँ की जय बोलता है। ऐसा कहने से उसके अंदर इस भू भाग के अंतर्गत आने वाली प्रत्येक वस्तु से लगाव पैदा हो जाता है और इस भूखण्ड के विकास के संवर्धन हेतु वह प्रतिबद्ध हो जाता है। कुछ ऐसी विचारधारा से ही भाजपा पदाधिकारी परिलक्षित होता है और राष्ट्र के निर्माण में महती भूमिका निभाता है। विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक हृदय नारायण दीक्षित ने आज जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों के परिचयात्मक बैठक में उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा आप सभी नवीन पदाधिकारियों को समाज में भाजपा का पक्ष मजबूती से रखना है। सार्वजनिक स्थलों पर पदाधिकारी होने के नाते समाज और सरकार के मध्य पुल का काम करना है।

पदाधिकारियो के परिचय सम्मेलन को सांसद डॉ स्वामी साक्षीजी महाराज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी अपने को देश का प्रधान सेवक बताते हैं। उसी सेवा भावना के साथ आप सभी नवीन पदाधिकरियों को राष्ट्रवाद को शिखर पर ले जाना है। आप सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी के रूप में कार्य करने जा रहे है। अभिमान से बचते हुए सेवा को सर्वोपरि रखना है। मैं सांसद होने के नाते आप सभी को अपना पूर्ण सहयोग देने का वादा करता हूं।

जिला प्रवासी देवेश कुमार ने कहा की भाजपा ही ऐसी पार्टी है। जिसमे बड़े पद के पश्चात छोटे पद पर भी कार्यकर्ता का समायोजन होने पर भी वह उसे निभाता है और पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करता है। राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोबिंद पहले राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे और फिर प्रदेश के महामंत्री के रूप में कार्य करते रहे। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वेंकैया नायडू अपने कार्यकाल के पश्चात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व संभालते रहे।

कार्यकर्म में विधानसभा जिला पंचायत अध्यक्षा संगीत सिंह सेंगर, जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत,सदर विधायक पंकज गुप्ता, मोहान विधायक बृजेश रावत, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, पुरवा विधायक अनिल सिंह ने पार्टी के सभी जिला पदाधिकारीगण को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवं माला पहनाकर शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत एवं संचालन जिला महामंत्री विपिन मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में सम्मानित किए गए पदाधिकारियों में सतीश कुशवाहा, अनुराग अवस्थी, आनंद अवस्थी, अनिल कुशवाहा, सोनी शुक्ल, विमला कुरील, विपिन मिश्रा, आशीष बाजपेई, नूतन सिंह, रंजीत कुमार, सरोज सिंह, सविता रावत, नृपेंद्र सिंह, सुशील तिवारी, अमित त्रिपाठी, सुरेंद्र कुशवाहा, सर्वेश गुप्ता सहित अन्य मौजूद थेे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो