scriptप्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री के चलने से हिलती है धरती, दुनिया करती है सम्मान | BJP state president spoke on Modi | Patrika News

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री के चलने से हिलती है धरती, दुनिया करती है सम्मान

locationउन्नावPublished: Oct 21, 2020 06:56:23 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

बांगरमऊ चुनाव में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री के चलने से हिलती है धरती, दुनिया करती है सम्मान

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री के चलने से हिलती है धरती, दुनिया करती है सम्मान

उन्नाव. यह ना तो वंशवाद की पार्टी है, ना ही जातिवाद या किसी परिवार की पार्टी है, यह हम सभी की पार्टी है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उक्त विचार बांगरमऊ विधानसभा में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों के लिए मोदी और योगी सातों दिन 24 घंटे बिना रुके बिना थके काम करते हैं। जिसके चलने से धरती हिलती है। पूरी दुनिया सम्मान करती है। वह नौजवान संगम में जाकर स्वच्छता कर्मियों के पैर धो कर मस्तक में लगाता है। मैं उस पार्टी का सदस्य हूं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यहां पर चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन जाता है। देश का सेवक है। प्रधानमंत्री मोदी और योगी सप्ताह में 7 दिन, 24 घंटे ना रुकते हैं, न थकते हैं परिश्रम की पराकाष्ठा तक कार्य करते हैं। गरीबों का पक्का मकान हो जाए। कोरोना काल में प्रदेश सरकार ने 24 करोड़ जनसंख्या को बचाने का कार्य किया है। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशी को मंच पर दंडवत कराकर उपस्थित जनता का अभिवादन करवाया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो