scriptगंगा की रेती में खेती के दौरान अचानक डूबने लगे बहन भाई, मचा कोहराम | Brother sister drowned in Ganga river | Patrika News

गंगा की रेती में खेती के दौरान अचानक डूबने लगे बहन भाई, मचा कोहराम

locationउन्नावPublished: May 08, 2019 05:24:54 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

गंगा नदी में डूब कर मासूम बहन भाई की दर्दनाक मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

 गंगा में डूब कर भाई बहन की मौत

गंगा की रेती में खेती के दौरान अचानक डूबने लगे बहन भाई, मचा कोहराम

उन्नाव. गंगा की रेती में खेती का काम हो रहा था। इसी बीच भाई बहन गंगा नदी नहाने चले गए। नदी की तेज धार के साथ दोनों बहने लगे। मौके पर खड़े परिवारी जनों ने दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को ने मृत घोषित कर दिया। भाई बहन की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। भाई बहन के पिताजी भी गंगा रेती में खेती का काम करते हैं। जिसमें परिवार के सभी सदस्य हाथ बटाते हैं।

गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र बसधना गांव निवासी दीपक (7) पुत्र सर्वेश, अंजली (10) पुत्री सर्वेश की गंगा नदी में डूब का दर्दनाक मौत हो गई। दीपक अंजली पिता के साथ गंगा नदी के किनारे गए थे जहां दोनों गंगा नदी में नहाने चले गए। देखते देखते दोनों नदी के तेज धार में बहने लगे। दोनों को बहते दे नदी में खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने नदी में छलांग लगाकर दोनों को बचाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद दीपक और अंजलि को बाहर निकाला गया। आनन फानन दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है सर्वेश गंगा की रेती में खेती करता है जिस परिवार के अन्य सदस्य सहयोग करते हैं इसी दौरान मौके पर दीपक और अंजली भी पहुंचे गए। घटना के बाद परिवारी जनों में कोहराम मचा हुआ है। सब का रो रो कर बुरा हाल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो