script

उन्नाव गैंगरेप – और फिर दोबारा हो गई गैंगरेप का शिकार, मदद के नाम पर आए थे, मचा हड़कंप

locationउन्नावPublished: Feb 21, 2020 07:01:11 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– सादे कागज पर अंगूठा के साथ मदद के नाम पर लिए रुपए
– नामजद आरोपियों सहित तीन पुलिस के शिकंजे में

उन्नाव गैंगरेप - और फिर दोबारा हो गई गैंगरेप का शिकार, मदद के नाम पर आए थे, मचा हड़कंप

उन्नाव गैंगरेप – और फिर दोबारा हो गई गैंगरेप का शिकार, मदद के नाम पर आए थे, मचा हड़कंप

उन्नाव. बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में दर्ज हुए मामले में पीड़ित महिला के अनुसार उसकी शादी 10 दिसंबर 2012 को भी थी। 13 अक्टूबर 2017 को उसका पति अपने साथियों के साथ घर आया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसने जान से मारने के लिए जहरीला पदार्थ खिला दिया। लेकिन उसकी जान बच गई। इस मामले में उसने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया था। जिसमें पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मदद के रूप में सामने आए समाजसेवी ने किया गैंगरेप

उपरोक्त मामले में पैरवी करने के लिए समाज सेवा की आड़ में सामने आए आरोपियों ने एक बार फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला का कहना है कि मदद के रूप में सामने आए आरोपियों ने 20 दिनों के अंदर न्याय दिलाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में पांचों ने उससे ₹6000 भी लिए और सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया। महिला ने आरोप लगाया कि नवराज सिंह, अनूप सिंह दिलीप यादव, विष्णु नारायण मिश्र, सतीश कुमार ने उसके साथ गेंग रेप मिया। इस संबंध में पीड़ित महिला ने बांगरमऊ कोतवाली में तहरीर देकर विगत 19 फरवरी को पांचों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने बताया कि 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो