scriptप्रधानमंत्री द्वारा छेड़े गए इस अभियान की गूंज गांव तक पहुंची, लोगों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा | Campaign of national importance cleanliness campaign | Patrika News

प्रधानमंत्री द्वारा छेड़े गए इस अभियान की गूंज गांव तक पहुंची, लोगों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

locationउन्नावPublished: Nov 18, 2018 10:40:40 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

राष्ट्रीय महत्व के स्वच्छता अभियान के अंतर्गत निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं के साथ नगर पंचायत के कर्मचारी व नागरिकों ने भी भाग लिया

स्वच्छता अभियान

cleanliness campaign

उन्नाव. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता अभियान को राष्ट्रीय महत्व का मानते हुए छेड़े गए अभियान के क्रम में जनपद में भी बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए रैली, गोष्ठी आदि का सहारा लिया जा रहा है। पंपलेट के माध्यम से भी स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास जारी है। इसी क्रम में नगर पंचायत रसूलाबाद में स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक बड़ी रैली निकाली गई। जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक व पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए। बच्चों द्वारा बुलंद किए गए स्वच्छता के प्रति आवाज को गांव वालों ने भी सुना। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष नईमुद्दीन अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता से मानसिक स्वच्छता के साथ शरीर भी स्वस्थ होता है। बीमारियां दूर भागती हैं। सभी को स्वच्छता के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।
स्वच्छ भारत गांधी जी का सपना

नगर पंचायत रसूलाबाद में स्वच्छ भारत अभियान की रैली निकाली गई। इस रैली मे हज़ारो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। नगर पंचायत चेयरमैन नईमुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में रैली निकाली गई रैली में नगर के समस्त विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित थे। इस अवसर पर चेयरमैन ने कहा स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरम्भ किया गया। राष्ट्रीय स्तर का अभियान है। जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा अधोसरंचना को साफ -सुथरा करना है। यह अभियान महात्मा गाँधी के जन्मदिवस 02 अक्टूबर 2014 को आरम्भ किया गया था। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान गांधी जी का सपना था। महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छ्ता बनाये रखने संबंधी शिक्षा दे कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया और देश को स्वच्छ रखने की सीख दी। यह अभियान उनके स्वच्छ भारत के सपने साकार करने के लिये चलाया गया है।
पंचायत कर्मी व नागरिकों ने भी रैली में सहभागिता की

स्वच्छता अभियान के अंतर्गत निकाली गई रैली ने पूरे नगर का भ्रमण किया। कई स्थानों पर लोगों को साफ सफाई के प्रति सचेत व नारों के साथ समस्त नगर वासियों को जागरुक किया गया। इस अवसर पर लिपिक उमेश चंद्र श्रीवास्तव, कंप्यूटर ऑपरेटर अंकुर सिंह, सभासद शाहनूर खान, सभासद पति चाँदबाबू, सभासद मालती, सभासद जमील, रामकुमार शर्मा सहित तमाम कर्मचारी व नागरिक रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

ट्रेंडिंग वीडियो